Responsive Scrollable Menu

IND W vs THA W : शेफाली वर्मा ने ठोका तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया ने थाईलैंड को जीत के लिए दिया 160 रनों का लक्ष्य

IND W vs THA W : भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मैच खेला जा रहा है. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस गंवा दिया. इस मैच में थाईलैंड की कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाए. उन्होंने टीम के लिए 64 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब थाईलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 160 रन बनाने हैं.

मंधाना और प्रतिका के बल्ले से आई कीमती पारी

इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.6 ओवर में 38 रनों की साझेदारी की. भारत को पहला झटका मंधाना के रूप में लगा, वो 10 बॉल में 4 चौकों के साथ 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं. उसके बाद भारत को दूसरा झटका डेब्यू कर रहीं प्रतिका रावल का लगा. रावल 18 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 122.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 22 रनों की पारी खेली. उन्हें सुलीपोर्न लाओमी ने आउट किया.

शेफाली वर्मा ने अर्धशतक ठोक मचाया धमाल

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आईं शेफाली वर्मा अर्धशतकीय पारी खेलकर धमाल मचाया. शेफाली ने 26 बॉल में 4 चौकों और 3 छक्कों के साथ 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली 36 बॉल में 8 चौके और 3 छक्कों के साथ 64 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन 60 बॉल यानी 10 ओवर में पूरे कर लिए हैं.

सस्ते में पवेलियन लौटे टीम इंडिया के ये बैटर्स

इसके बाद हरमनप्रीत कौर 5 रन बनाकर और ऋचा घोष 0 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने अपने 150 वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 रनों की पारी खेली. वो रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं. टीम के लिए भारतीय फूलमाली ने 16 और प्रेमा रावत ने 6 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए नंदनी शर्मा ने 1, क्रांति गौड़ ने 15 और श्री चरणी ने 6 रनों का योगदान दिया.

वहीं थाईलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सुलीपोर्न लाओमी ने चटकाए. उन्होंने भारत के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया, जिसमें शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल और ऋचा घोष के विकेट शामिल थे. वहीं थिपात्चा पुत्थावोंग ने 1 विकेट अपने नाम किया और सुनीदा चतुरोंगरताना ने 2 अहम विकेट हासिल किए.

भारत और थाईलैंड की प्लेइंग-11

भारत:  शैफाली वर्मा,  स्मृति मंधाना,  प्रतीक रावल,  हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  भारती फुलमाली,  ऋचा घोष (विकेट कीपर),  दीप्ति शर्मा,  प्रेमा रावत,  एन श्री चरणी,  क्रांति गौड़,  नंदनी शर्मा.

थाईलैंड : अफिसारा सुवांचोनराठी, नत्ताकान चांटम, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर), चनिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपॉर्न लाओमी, नन्नाफत चाईहान, सुनिदा चतुरोंगरट्टाना, थिपाचा पुथावोंग (कप्तान), ओन्निचा कामचोम्फू.

 

Continue reading on the app

'कौन हो आप...पता है मैंने कितने रियलिटी शो जीते हैं?' एल्विश यावद और निरहुआ आपस में भिड़े, जाने क्या है वजह?

Elvish Yadav In Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) तापमान का लेवल बढ़ता जा रहा है. अब शो में एक और नया बवाल देखने को मिलेगा. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें टीआरपी किंग और रियलिटी शो स्टार एलविश यादव (Elvish Yadav) नजर आए. खास बात यह है कि शो में वह निरुहुआ से भिड़ते हुए नजर आए. ऐसे में शो में बहुत कुछ दिलचस्प देखने मिल सकता है. इतना ही नहीं शो में एल्विश ने जिस तरीके से एंट्री की है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ा बवाल होगा. प्रोमो में देखने को मिलता है कि दोनों के बीच चाय को लेकर बहस हो जाती है, जिसके बाद मामला बढ़ता चला जाता है. 

निरहुआ और एल्विश के बीच हुआ ईगो क्लैश

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच ईगो क्लैश हो जाता है क्योंकि एल्विश यादव आकर सीधे निरहुआ के सामने दूसरी तरफ वाले सोफे पर बैठ जाते हैं. इसी बीच एक स्पॉटबॉय चाय लेकर आता है, उससे निरहुआ कहते हैं कि चाय को मेज पर रख दो. लेकिन एल्विश यादव सख्त लहजे में स्पॉटबॉय से कहते हैं, 'मैंने मंगाई थी मेरी है.' तभी निरहुआ बुलंद आवाज में कहते हैं- हैलो! कौन हो भाई आप? मैंने चाय मंगवाई थी मेरी है. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है.

चाय को लेकर हुई गरम बहस

एल्विश यादव और निरहुआ के बीच चाय को लेकर गरम बहस हो जाती है. जिसके बाद एल्विश यादव कहते हैं, 'आप मुझे जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं,' इस पर निरहुआ भी यही बात कहते हैं, 'आप मुझे नहीं जानते हो कि मैं कौन हूं.' इसके आगे एल्विश कहते हैं, 'आपको पता नहीं है कि मैंने कितने रियलिटी शोज जीते हुए हैं?' इस पर निरहुआ जवाब देते हैं, 'रियलिटी शो में स्टार कौन आया हुआ है क्या आपको इसका आइडिया है?' ऐसे में साफ है कि दोनों के बीच बड़ी क्लैश होने वाली है. हालांकि, एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच यह बहस आगे बढ़ती है या दोस्ती होती है. 

निरहुआ का काजल से भी हुआ था विवाद

भोजपुरी बवाल में निरहुआ का काजल राघवानी संग भी विवाद हुआ था. शो में काजल ने निरहुआ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के एक गाने से उन्हें हटाया था. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जगह उस गाने में आम्रपाली को लिया गया था. हालांकि बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने शो में आकर खुद काजल के इन आरोपों को झूठा साबित कर दिया था. इसके अलावा दोनों के बीच दूसरे मुद्दे पर भी लड़ाई हुई थी. 

'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'

शो में डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. उन्होंने निरहुआ से कहा था, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?' काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'

निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'

ये भी पढ़ें: प्रियंका से लेकर दीपिका तक... कौन हैं इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस? जानिए कितनी है इन 7 हीरोइनों की फीस

Continue reading on the app

  Sports

जर्मनी ने जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, फाइनल में स्पेन को एक गोल से हराया

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व का खिताब जर्मनी ने जीत लिया है। बेल्जियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचा था।  Sun, 30 Aug 2026 22:08:48 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Viral Video: इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर छाए रवि किशन ! #shorts #ravikishan #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:42:04+00:00

Bhojpuri News: भोजपुरी के टॉप हीरो-हीरोइन कौन-कौन हैं? | Pawan Singh | Khesari | Akshra | Amarpali #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers