एसएससी सिलेक्शन फेज-14 परीक्षा की तारीख जारी, 3003 पदों के लिए सितंबर में होगा एग्जाम
SSC Selection Phase 14 Exam Date 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,003 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
16 से 26 सितंबर तक होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार SSC Selection Phase 14 Exam का आयोजन 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की तारीखें जारी की हैं। परीक्षा की शिफ्ट और उम्मीदवारों के लिए विस्तृत एग्जाम सिटी संबंधी जानकारी आगे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।
200 अंकों का होगा लिखित पेपर
SSC Selection Phase 14 की लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर अधिकतम 200 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा।
प्रश्नपत्र में चार प्रमुख विषयों से सवाल होंगे:
- जनरल इंटेलिजेंस
- सामान्य जागरूकता
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- अंग्रेजी भाषा
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
एसएससी सिलेक्शन फेज-14 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे अपनी रीजनल SSC वेबसाइट या आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे SSC Selection Phase 14 Admit Card
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SSC Selection Phase 14 Admit Card 2026 से संबंधित लिंक चुनें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से जुड़ी शिफ्ट, एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
नेपाल में सैलाब के 20 फोटो-वीडियो:तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसीं लहरें, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा
नेपाल में बुधवार को तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। टिमुरे से त्रिशूली बाजार और बेत्रावती तक बाढ़ के पानी और मलबे ने घर, सड़कें और पुल तबाह कर दिए, जबकि एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। कई इलाकों में बाढ़ का मंजर ऐसा था कि हेलिपैड तक बह गया और रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को बिना उतरे लौटना पड़ा। 20 फोटो-वीडियो में देखिए नेपाल में बाढ़… तिब्बत में तबाही मचाते हुए नेपाल में घुसी बाढ़ नेपाल में घुसते ही बाढ़ ने पावर प्लांट का बांध तोड़ा बाजार में घुसा पानी, सब तहस-नहस कर दिया नेपाल के चितवन के कुरिनेटार में त्रिशुली नदी पर बना झूला पुल पानी के तेज बहाव से टूट गया। हेलिकॉप्टर से सर्वे-रेस्क्यू हुआ नेपाल सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसमें कई इलाकों में नुकसान दिखाई दिया। पानी का बहाव रुका तो दिखा बर्बादी का मंजर बाढ़ के तेज बहाव में लोगों के घरों का सामान बह गया। कई लोग उसे निकालने के लिए नदी में कूद गए। -------------- ये खबर भी पढ़ें… नेपाल में बाढ़ से तबाही, कई मौतें, सैकड़ों लापता:इनमें 105 भारतीय, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका; बिहार के 8 जिलों में अलर्ट तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









