Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: आज रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बंपर धनलाभ मिलेगा, प्रमोशन भी होगा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: आज यानी 30 अगस्त 2026, रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि रहेगी. रविवार के दिन सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण और नए अवसर मिलने वाले हैं. आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी. वहीं,  उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे. वहीं आज योगों की बात करें तो सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग और शूल योग का प्रभाव रहेगा. आज सरकारी कार्य, टेंडर और कार्यों में सफलता मिलेगी. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 30 अगस्त 2026 (Today Horoscope 30 August 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. इनके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज इनके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7

2.वृषभ

इस राशि के लोगों को आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार में खुशहाली रहेगी और आज चतुर्दिक विकास हो सकता है. इन लोगों की धन की स्थिति आज मजबूत रहेगी. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज के दिन तीर्थाटन और देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च करना पड़ सकता है. आज पूंजी निवेश करने से लाभ का योग है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है. आज माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है, अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज ये लोग दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. आज इन लोगों को माता-पिता का सुख मिलेगा. आज साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज रोग व चोट से बचने की जरूरत है. आज नकारात्मक सोच से दूर रहें और माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

6.कन्या

कन्या राशि के जातकों को आज दिन मिलाजुला रहेगा, बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. आज खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. आज इन्हें उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8

7.तुला

आज के दिन तुला राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार में लाभ मिल सकता है. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. आज परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. भाई-बहन का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आज विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज सेहत को लेकर सतर्क रहें और नौकरी मिलने का प्रबल योग है. आज इन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करना होगा.

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. आज रोग और शत्रु पराजित होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ

आज कुंभ राशि के लोगों को भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. आज के दिन अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों के आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. नए कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें. बेवजह यात्रा करने से बचें और पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा संघर्ष, आर्थिक समस्या से लेकर प्रेम जीवन को लेकर रहे सतर्क

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 30 August 2026: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है, रविवार को पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 30 August 2026: आज यानी 30 अगस्त 2026, रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि रहेगी. द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहने वाली है. वहीं, आज देर रात 3:45 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके अलावा, आज रविवार को पंचक तथा पृथ्वी लोक की भद्रा भी रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को रात 9 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई पृथ्वी लोक की भद्रा आज सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. चलिए पढ़ते हैं आज रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और दिशाशूल का समय.

पढ़ें आज का पंचांग 30 अगस्त 2026

आज की तिथि, नक्षत्र और करण

  • तारीख- 30 अगस्त 2026
  • दिन- रविवार
  • तिथि- द्वितीया  
  • नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद
  • सूर्योदय- सुबह 05:57 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 06:45 बजे 
  • करण- गर, वणिज
  • चंद्रमा- मीन राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:56 से दोपहर 12:47 तक 
  • राहुकाल- 5:09 से शाम 6:45 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम
  • दिशा शूल उपाय- घर से उडद दाल या तिल खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

आज का महामंत्र

ऊं घृणि सूर्याय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 05:57 मिनट पर हुआ

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 30 अगस्त शाम 08:01 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 31 अगस्त को सुबह 08:49 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 मिनट से सुबह 05:11 मिनट तक रहेगा

अमृत काल- सुबह 10:56 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 मिनट से दोपहर 12:47 मिनट तक रहेगा

आज का अशुभ समय

राहुकाल- शाम 05 बजकर 09 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा

यम गण्डक- दोपहर 12:14 मिनट से दोपहर 01:49 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- दोपहर 03:23 बजे से शाम 04:57 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04:51 मिनट से शाम 05:41 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली का तूफान... दीप्ति-नंदिनी की गदर बॉलिंग, महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

india vs Thailand women's asia cup highlights: भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. Sun, 30 Aug 2026 23:24:14 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live: आज की 100 बड़ी खबरें | Nepal Flood Update |Headlines Today | Nepal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:06:25+00:00

India Bullet Train Project : कुर्सी की पेटी बांध लो,बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है! | Indian Railway #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:02:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers