Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

अगर चाय पीने के लिए वे पांच दोस्त कुछ देर के लिए नहीं रुकते तो नेपाल में बुधवार को भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में आई अचानक बाढ़ में बह सकते थे। हालांकि, वे सुरक्षित बच गए लेकिन इसके बाद उन्हें दो दिन तक एक ऊंची जगह से उफनती त्रिशूली नदी का भयावह रूप देखते हुए चिंता में बिताने पड़े। रायपुर के माणा कैंप क्षेत्र के रहने वाले नारायण सेन, दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, यतेंद्र प्रकाश और दिनेश सिंह ठाकुर (सभी की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच) शनिवार को अपने घर लौटे।

सैलून चलाने वाले 53 वर्षीय नारायण सेन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया, ‘‘हम भाग्यशाली थे कि 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आने के समय हम चाय पीने के लिए रुक गए थे। अगर हम 10-15 मिनट पहले निकल गए होते तो शायद फंस गए होते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम वहां नहीं रुकते तो पता नहीं क्या होता।’’ पांच दोस्तों का ये समूह 21 अगस्त को रायपुर से रवाना हुआ था और अगले दिन नेपाल पहुंचा था। उन्होंने एक कार किराये पर ली थी और पशुपतिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर तथा अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बनाई थी।

26 अगस्त को पूर्वाह्न करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वे धादिंग जिले के मलेखू कस्बे के एक होटल में चाय पीने के लिए रुके। सेन ने बताया, ‘‘वहां हमें पता चला कि आगे एक पुल बाढ़ में बह गया है। होटल एक भारतीय व्यक्ति का था, जिसने हमारी काफी मदद की और हमें भोजन भी उपलब्ध कराया।’’ इसके बाद ये दोस्त वहां सामने आ रही भयावह आपदा के प्रत्यक्षदर्शी बन गए।

सेन ने कहा, ‘‘हमने देखा कि कारें त्रिशूली नदी में बह रही थीं। पानी के तेज बहाव में शव और कई अन्य चीजें भी बहकर जा रही थीं। हम डर गए थे।

हर समय यह आशंका बनी हुई थी कि बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है।’’ समूह ने मलेखू में एक ऊंची जगह पर शरण ली और रात अपनी कार में बिताई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उनकी मदद की। पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात 55 वर्षीय ठाकुर ने बताया कि जब बाढ़ आई, तब वे पशुपतिनाथ मंदिर से करीब 50 किलोमीटर दूर थे।

उन्होंने कहा, ‘‘होटल में चाय पीते समय हमने देखा कि अचानक लोग बेचैन होने लगे। बाद में हमें बाढ़ से हुई तबाही के बारे में पता चला। हमने सुना कि पूरे गांव, इमारतें, कार्यालय और जलविद्युत परियोजनाएं तबाह हो गई हैं।’’ बाद में वे त्रिशूली नदी के किनारे स्थिति देखने के लिए गए।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने जो देखा, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार भगवान शिव का नाम जपते रहे और हमें लगता है कि उनकी कृपा ने हमारी रक्षा की।’’ ठाकुर ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘वहां बिजली और पानी नहीं था लेकिन प्रशासन व पुलिस ने हमारी मदद की। उन्होंने हमें बताया कि हम ऊंची जगह पर हैं और हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’ समूह इंटरनेट के माध्यम से अपने परिवारों के संपर्क में रहा और भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई हेल्पलाइन के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी साझा की।

ठाकुर ने कहा, ‘‘वहां इंटरनेट सेवा अच्छी तरह काम कर रही थी, इसलिए हम अपने परिवारों के संपर्क में रहे और घबराए नहीं।’’ दोस्तों का यह समूह आखिरकार 28 अगस्त को नेपाल से रवाना हुआ। त्रासदी के बीच इन पांच दोस्तों के लिए एक भावुक पल भी आया, जब स्थानीय महिला सुरक्षा कर्मियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। ठाकुर ने कहा, ‘‘हम रक्षाबंधन के बाद यात्रा से लौटने वाले थे इसलिए हमारी बहनों ने हमें पहले ही राखी दे दी थी।

वहां तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने हमारी कलाई पर ये राखियां बांधीं। वह हमारे लिए सबसे सुकून भरा पल था।’’ सिलाई की दुकान चलाने वाले दिनेश ओझा ने कहा कि बाढ़ के बाद उन्होंने जो दृश्य देखे, उन्हें वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम जो कुछ देख चुके हैं, उसे कभी नहीं भुला पाएंगे।

कई लोग अपने लापता परिजनों की तलाश में बुरी तरह परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे थे।’’ ओझा ने कहा, ‘‘हमने अपनी कार में रात बिताई, लेकिन वास्तव में सो नहीं पाए। हर समय यह डर बना हुआ था कि कहीं फिर से बाढ़ न आ जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि आखिरकार हम सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं।

Continue reading on the app

EV Recall: टेस्ला समेत चीनी EV कंपनियों की 30 लाख से ज्यादा कारें रिकॉल, जानें क्या है समस्या

EV Recall: टेस्ला और दूसरी चीनी कार कंपनियां डोर हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के चलते 30 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों को रिकॉल कर रही हैं। चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन (SAMR) के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी Tesla चीन में बनी और आयातित करीब 30 लाख गाड़ियों को वापस बुला रही है। इस रिकॉल में Model 3, Model Y, Model X और Model S जैसे मॉडल शामिल हैं।

इस साल का सबसे बड़ा रिकॉल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस साल चीन में अब तक का सबसे बड़ा वाहन रिकॉल है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब चीनी अधिकारियों ने फरवरी में संकेत दिया था कि अगले साल से इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होने वाले छिपे हुए या फ्लश डोर हैंडल्स पर नए नियम लागू किए जा सकते हैं।

चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी कुछ दुर्घटनाओं के बाद हिडन और इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल्स की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। कुछ मामलों में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल होने के कारण वाहन के दरवाजे खोलने में परेशानी हुई और लोगों के अंदर फंसने का जोखिम सामने आया।

डोर हैंडल को लेकर सेफ्टी वॉर्निंग
चीनी नियामक की वेबसाइट पर जारी नोटिस में बताया गया है कि गंभीर टक्कर के दौरान अगर वाहन का इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम करना बंद कर देता है, तो इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल ठीक से काम नहीं कर सकते। इससे ड्राइवर और यात्रियों के लिए वाहन से जल्दी बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। वहीं, बाहर मौजूद लोगों के लिए भी कार के दरवाजे खोलकर अंदर पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के प्रमुख कुई डोंगशू ने इस रिकॉल को EV इंडस्ट्री के विकास और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बताया है।

Xiaomi और Leapmotor की गाड़ियां भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tesla के अलावा चीन की Xiaomi और Leapmotor भी डोर हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के कारण बड़ी संख्या में वाहनों को रिकॉल कर रही हैं। बीजिंग स्थित Xiaomi करीब 3.90 लाख गाड़ियों को वापस बुला रही है, जबकि हांग्जो स्थित Leapmotor 3.70 लाख से ज्यादा वाहनों का रिकॉल करेगी।

रिकॉल के तहत कंपनियां प्रभावित वाहनों में सॉफ्टवेयर अपडेट समेत जरूरी सुधार करेंगी, ताकि डोर हैंडल से जुड़े जोखिम को कम किया जा सके। यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी एग्जिट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टेस्ट के 5 कप्तान, 9 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 captains most sixes in test: टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी के दबाव के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ दिग्गजों ने अपनी कप्तानी में विस्फोटक पारियां खेलकर इतिहास रचा. मिस्बाह-उल-हक टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उनके बाद ब्रेंडन मैकुलम, महेंद्र सिंह धोनी, ब्रायन लारा और क्लाइव लॉयड का नाम आता है, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नया मुकाम हासिल किया. Wed, 2 Sep 2026 16:16:06 +0530

  Videos
See all

नोएडा में भीषण अग्निकांड... चार मंजिला इमारत में लगी आग | Uttar Pradesh | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:41:04+00:00

Muzaffarnagar में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी अरेस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers