Ground Report: बाढ़ के मलबे में फंसे व्यक्ति का बाहर निकलना कितना मुश्किल? ग्राउंड जीरो से देखें हालात
Ground Report: बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही मचा दी है. सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. चिंता की बात है कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है. नेपाली मीडिया के अनुसार, अब तक 682 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं 3000 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
ऐसे मौके पर ग्राउंड जीरो पर मौजूद न्यूजनेशन संवाददाता सैयद आमिर हुसैन पल-पल का अपडेट दे रहे हैं. वे मलबे में बैठे हुए हैं और दिखा रहे हैं कि आखिर जब कोई मलबे में फंस जाता है तो उसका निकलना कितना भारी हो जाता है. हुसैन ने लोगों से अपील की है कि वह इन इलाकों में न आएं. सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.
Ground Report: कभी पर्यटकों से गुलजार था डूंगी बाजार, आज दलदल में समाईं कई मंजिला इमारतें; देखिए
Ground Report: नेपाल के त्रिशुली क्षेत्र से आई तस्वीरें रूह कंपा देने वाली हैं. कभी पर्यटकों की चहल पहल और व्यापारिक रौनक से गुलजार रहने वाला डूंगी बाजार आज पूरी तरह मलबे और कीचड़ के ढेर में तब्दील हो चुका है. कुदरत के इस भयानक कहर ने हंसते खेलते परिवारों को पलक झपकते ही उजाड़ कर रख दिया है. जहां पहले खूबसूरत बहुमंजिला होटल, सजी हुई दुकानें और पक्के मकान दिखाई देते थे, वहां अब सिर्फ तबाही का मंजर पसरा है. यह जगह अब सैकड़ों परिवारों की बिखरी हुई जिंदगी की दर्दनाक दास्तान बयां कर रही है.
मलबे और दलदल में समा गईं बहुमंजिला इमारतें
डूंगी बाजार में तबाही का दायरा इतना बड़ा है कि चार से पांच मंजिला इमारतें पूरी तरह जमीन के नीचे धंस चुकी हैं. इलाके के बड़े रेस्टोरेंट और स्टाफ होटल जमींदोज हो चुके हैं. ऊपरी सतह पर जो छतें नजर आ रही हैं, उनके नीचे तीन तीन मंजिलें पूरी तरह मलबे में दबी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला. चंद सेकंडों में पहाड़ों से उतरा भारी मलबा पूरे बाजार को अपने आगोश में लेकर समा गया.
यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ का कारण ग्लेशियर टूटना, हिमाचल भी खतरे में है : डॉ. रंधावा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










