साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया:ब्रेविस ने 32 गेंद में 75 रन बनाए, यानसन ने 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका ने विंडहोक में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। डेवॉल्ड ब्रेविस ने 32 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। यह ट्राई सीरीज में उनकी लगातार दूसरी 75 रन की पारी रही। साउथ अफ्रीका को पहले मैच में नामीबिया से 18 रन से हार मिली थी। जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत की, फिर विकेट गिरते गए टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। बेन करन ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाए। उन्होंने डुआन यानसन के एक ओवर में 14 रन भी बटोरे। उनके साथ ब्रायन बेनेट ने पारी को आगे बढ़ाया। करन 24 रन बनाकर मिडऑफ पर कैच हो गए। ताडिवानाशे मारुमानी ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 13 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। बेनेट ने 35 गेंदों पर 34 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले के बाद जिम्बाब्वे की रन गति धीमी हो गई। 9 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 74/1 था। इसके बाद टीम अगले 6.1 ओवर में सिर्फ 20 रन जोड़ सकी और चार विकेट गंवा दिए। प्रेनालन सुब्रायन ने बीच के ओवरों में रन बनाने पर अंकुश लगाया। इसके बाद एथन बॉश और क्वेना मफाका ने भी धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया। सिकंदर रजा 10 रन बनाकर बॉश की गेंद पर कैच हुए। रयान बर्ल को सुब्रायन ने बोल्ड किया। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और मारुमानी ने छठे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 43 रन जोड़े। मारुमानी के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे आखिरी दो ओवर में 14 रन ही जोड़ सका और 144/8 तक पहुंचा। यानसन को 3 विकेट साउथ अफ्रीका की ओर से डुआन यानसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रेनालन सुब्रायन ने 2 विकेट चटकाए। एथन बॉश ने डेब्यू मैच में 1 विकेट लिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए। क्वेना मफाका ने भी एक विकेट हासिल किया। ब्रेविस ने 6 सिक्स लगाए 145 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत की। जॉर्डन हरमन और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों पर 32 रन जोड़े। हरमन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। प्रिटोरियस ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ब्रेविस क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले के बाद साउथ अफ्रीका 61/2 के स्कोर तक पहुंच चुका था। ब्रेविस ने ग्रेम क्रीमर को खास तौर पर निशाना बनाया। उनकी दो ओवर में 32 रन लुटे। ब्रेविस ने क्रीमर के खिलाफ चार छक्के लगाए। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 103/2 था। ब्रेविस ने 32 गेंदों में 75 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। रुबिन हरमन ने 7 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। दोनों ने 39 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। डि जॉर्जी की खराब फॉर्म जारी साउथ अफ्रीका के टोनी डि जॉर्जी लगातार दूसरे मैच में 20 रन से पहले आउट हुए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रन बनाए। इससे पहले नामीबिया के खिलाफ वे 9 रन पर आउट हुए थे। साउथ अफ्रीका के 2 अंक, जिम्बाब्वे का खाता नहीं खुला इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका के 2 अंक हो गए हैं। नामीबिया के भी 2 अंक हैं। जिम्बाब्वे अपने पहले मैच में हार के बाद बिना अंक के है। सोमवार को नामीबिया और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे।
New York 'फेथ लीडर्स कॉन्फ्रेंस' से RSS चीफ Mohan Bhagwat का दमदार संबोधन | Breaking News
New York 'फेथ लीडर्स कॉन्फ्रेंस' से RSS चीफ Mohan Bhagwat का दमदार संबोधन | Breaking News #MohanBhagwat #MohanBhagwatLive #RSSChief #MohanBhagwatSpeech #FaithLeadersConference #NewYorkEvent #NYCNews #RSSNews #GlobalHindus #IndianDiaspora #BreakingNews #HindiNews #LiveNews #SanatanDharma #BharatVision #WorldPeace #VasudhaivaKutumbakam #GlobalLeadership #IndianCulture #TrendingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

