Responsive Scrollable Menu

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, 29 अगस्त पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद को सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत उसके हिस्से के पानी से वंचित करने की किसी भी कोशिश के क्षेत्रीय सुरक्षा पर “गंभीर परिणाम” होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। ‘द डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक डार ने ‘सिंधु जल संधि : दक्षिण एशिया की सुरक्षा दोराहे पर’ विषय पर आयोजित संगोष्ठि को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यह मुद्दा द्विपक्षीय रिश्तों से कहीं आगे का है और इसका संबंध “संधियों की पवित्रता” से है।

सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में सिंधु नदी घटी की छह नदियों के पानी के बंटवारे के लिए हुए समझौता है, जिसमें तीन पूर्वी नदियां भारत को और तीन पश्चिमी नदियां पाकिस्तान को आवंटित की गई हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने अप्रैल 2025 में इसे “स्थगित” कर दिया था। डार ने कहा, “इस संधि में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो किसी भी पक्ष को इसे एकतरफा तौर पर निलंबित करने या कुछ समय के लिए रोकने की इजाजत दे।” उन्होंने कहा कि कोई भी देश “एकतरफा राजनीतिक घोषणा के जरिये अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गंभीरतापूर्वक स्वीकार किए गए दायित्वों को खत्म नहीं कर सकता।” डार ने कहा कि यह मामला द्विपक्षीय रिश्तों से कहीं आगे है और इसका संबंध “संधियों की पवित्रता” तथा “अंतरराष्ट्रीय कानून में भरोसे” से है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने हमेशा बातचीत, कूटनीति और संधि के तहत निर्धारित किए गए तरीकों के जरिये मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की है।” डार ने कहा कि यह मुद्दा पाकिस्तान के लिए खास तौर पर अहम है, क्योंकि उसकी खेती, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन, आजीविका और आर्थिक विकास काफी हद तक सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को कानूनी तौर पर आवंटित पानी से वंचित करने की किसी भी कोशिश के क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे।

Continue reading on the app

चित्रकूट में बाढ़ का तांडव, सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, उफान पर मंदाकिनी नदी

मझगवां से चित्रकूट जा रही राहत बचाव टीम चित्रकूट-कोठी-सिंहपुर-कालिंजर मार्ग से आगे बढ़ रही है. रास्ते में उफनती नदियां और नाले चुनौती बने हुए हैं. इसके बावजूद जवान लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

18 गेंदो में से 12 पर नहीं दिया रन, आधी टीम को अकेले निपटाया, फिर भी काम नहीं आई इस बॉलर की मेहनत

ETPL में दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड के दिग्गज ट्रेंट बोल्ट ने अपने टी20 करियर में पहली बार एक पारी में 5 विकेट झटके थे. उनकी ही राहत पर चलते हुए साउथ अफ्रीकी स्टार ने भी अपने करियर में 5 विकेट लिए. Sat, 29 Aug 2026 23:03:10 +0530

  Videos
See all

Jayant Chaudhary News | संगठन का विस्तार...जयंत का नया दांव! RLD | UP Politics | UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:45:37+00:00

Final Cut LIVE: नोएडा रेप कांड में इंसाफ | Police encounter | Greater Noida | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T18:42:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers