Responsive Scrollable Menu

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर जाति, क्षेत्र और के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। गोरखपुर में एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘बीआरडी मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर में) को उच्चीकृत किया गया है और अब यह सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएं प्रदान करता है। एक क्षेत्रीय वायरोलॉजी केंद्र की स्थापना की गई है।

गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान चालू हो गया है। इसके अलावा, देवरिया,कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और गोंडा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।’’ आदित्यनाथ ने कहा,‘‘एक अच्छी सरकार आती है और अच्छा प्रदर्शन करती है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि यह राष्ट्रवाद और राष्ट्र प्रथम पर आधारित है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है।

इसी भावना से प्रेरित होकर और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार ने अपना काम शुरू किया। जो लोग इस विकास को नापसंद करते हैं, जो इन ‘कल्याण मंडपों’ (सामुदायिक हॉल), इन चौड़ी सड़कों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों और इस उत्सव के माहौल को नापसंद करते हैं- वे एक बार फिर काम कर रहे हैं। लोगों को जाति, क्षेत्र और के आधार पर विभाजित करने में लगे हुए हैं।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

हमें उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। वे वास्तव में डकैतों का एक गिरोह हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे लूटपाट करते हैं।

उन्होंने राज्य और देश को लूटा और अराजकता फैलाई।’’ मुख्यमंत्री 130 करोड़ रुपये से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए गोरखपुर में थे। उन्होंने कहा,‘‘वे गरीबों और व्यापारियों की जमीन को जब्त करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे। हालांकि, यह ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार गरीबों पर अत्याचार नहीं होने देगी, न ही दलितों या हाशिए पर रहने वालों का शोषण होने देगी।

यह किसी को भी किसी बेटी या किसी व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगी, और जो कोई भी ऐसा करने का प्रयास करेगा उससे इस ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा कानून के दायरे में सख्ती से निपटा जाएगा।

Continue reading on the app

राजस्थान: नरेश मीना की तबीयत टोंक जेल में बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

राजस्थान: नरेश मीना की तबीयत टोंक जेल में बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, ICC ने छीन ली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब कहां होगा टूर्नामेंट?

women's champions trophy host: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका से पहली बार होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार छीन लिया है. नए मेजबान देश को लेकर फैसला आईसीसी की अगली बैठक में लिया जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर आईसीसी ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया? Sun, 30 Aug 2026 16:29:06 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में फिर से भीषण तबाही । #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:45:30+00:00

Top Headlines Of The Day: PM Modi In Uzbekistan | Nepal Flood | Mohan Bhagwat | Mandakini River #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers