Responsive Scrollable Menu

Explainer: सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान

Social Media Influencer: पंजाब की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की दर्दनाक मौत और उससे ठीक पहले यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीनों में देशभर से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जहां लोकप्रिय चेहरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. आइए एक-एक करके समझते हैं कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच किन-किन इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया हस्तियों के साथ क्या हुआ और क्यों?

पंजाब की मनजीत कौर की मौत कैसे हुई?

चंडीगढ़ की रहने वाली पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के साथ जो हुआ वह बेहद दर्दनाक है. आरोप है कि करीब दो महीने पहले दो युवकों ने मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें जबरन कार में बिठाया और मोरिंडा की तरफ ले गए. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक मनजीत के शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, जिसके बाद 26 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. पुलिस मनजीत की मां की शिकायत मिलने के बाद अब मामले की जांच कर रही है. 

अंकित बालियान की हत्या का पूरा किस्सा क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के शामली जिले के रहने वाले हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की पहचान उनके गाने "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे" से हुई थी. बीते 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कुल 9 गोलियां लगीं थी. बताया जाता है कि हरियाणा के रोहतक-सोनीपत इलाके में सक्रिय रहे अंकित के यूट्यूब चैनल पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे. 

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या क्यों हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के तिलक नगर इलाके से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक की जांच के बाद शक की सुई उसके करीब डेढ़ साल पुराने दोस्त, जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तरफ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था और किसी और से नजदीकी बढ़ने के शक में आकिब ने उसकी जान ले ली. वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन एक मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया था.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया क्यों?

पुलिस साइबर क्राइम अधिकारियों के मुताबिक सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया या हत्या का डर नहीं है. बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं की जांच में पता चला है कि कई मामलों में हत्या या मौत की वजह निजी रंजिश, प्रेम-संबंध या पुरानी दुश्मनी थी. सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर पहचान का कोई कारण नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुता​बिक मनजीत कौर के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप और निजी विवाद की बात सामने आई है तो मुस्कान के मामले में जान-पहचान बिगड़ने का शक जताया जा रहा है. अंकित बालियान की हत्या में गैंगवार से जुड़े एंगल की जांच हो रही है. यानी सोशल मीडिया पर मशहूर होना इन घटनाओं की सीधी वजह भले न है लेकिन पहचान और पब्लिक लाइफ की वजह से ये मामले ज्यादा सुर्खियां जरूर बटोर रहे हैं.

Explainer: पहले पहाड़ टूटा, फिर नदी रुकी और बना ‘कुदरती डैम’... नेपाल में कैसे आई मौत की सुनामी?

पुलिस और प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई हुई?

मनजीत कौर के मामले में परिवार का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद तक हत्या के प्रयास का केस तक दर्ज नहीं हुआ जिस पर पंजाब पुलिस की कथित लापरवाही सवालों में है. वहीं दिल्ली पुलिस ने मुस्कान हत्याकांड में महज एक दिन के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया था. अंकित बालियान मामले में भी पुलिस आरोपियों की तलाश और गैंग के पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है. अंकित की पत्नी व पिता ने पुलिस को आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने को लेकर अल्टीमेटम दिया है.

Explainer: पानी-पानी हुआ पाकिस्तान! भारत के आगे नहीं चली कोई चाल, अब दुनिया से मांग रहा मदद...

Continue reading on the app

‘दायरा’ के पोस्टर में करीना कपूर खान बनीं डीसीपी अजूनी, दिखा दमदार तेवर, पृथ्वीराज सुकुमारन के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

29 अगस्त 2026: ‘दायरा’ की दुनिया से आखिरकार दो बेहद इंट्रिगिंग झलकियां सामने आ गई हैं! मेकर्स ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जिसमें दोनों अपने-अपने किरदारों डीसीपी अजूनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में एकदम अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं.

डीसीपी अजूनी कोहली के रूप में करीना कपूर खान पूरे फ्रेम पर अपना दबदबा बनाती नजर आती हैं. उनकी इंटेंस नजरें और नो-नॉनसेंस एटिट्यूड साफ इशारा करते हैं कि ये अफसर बातों से नहीं, अपने एक्शन से पहचान बनाएगी. पीछे तेज़ी से गुजरते ट्रक्स पोस्टर में अर्जेंसी, मूवमेंट और मिस्ट्री का माहौल पैदा करते हैं. वहीं ‘दायरा’ के लोगो को काटती पुलिस टेप मानो अपने आप में एक ऐसी सीमा खींच देती है, जिसके पार कई राज़ छिपे हैं.

पोस्टर में एक टेंस मोमेंट की मिलती है झलक

वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन बतौर डीसीपी रमन कुमार कम बोलते हैं, लेकिन उनका असर उतना ही दमदार है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच, दूर तक फैले ग्रास फील्ड की बैकड्रॉप में नजर आ रहे रमन कुमार के पोस्टर में एक टेंस मोमेंट की झलक मिलती है. उनका सख्त चेहरा और भीतर सुलगती इंटेंसिटी इस बात का इशारा देती है कि इस शांत चेहरे के पीछे गुस्सा किस कदर उबल रहा है. अब सवाल यही है कि आखिर रमन के अंदर क्या चल रहा है और आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी?

‘दायरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है

नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म की कहानी यश केस्वानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने मिलकर लिखी है. ‘दायरा’ जंगल पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ की पहली कोलैबोरेशन है. वहीं मेघना गुलज़ार और जंगल पिक्चर्स की यह तीसरी पार्टनरशिप है. इससे पहले दोनों ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ जैसी एक्लेम्ड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

जंगल पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दायरा’ को पेन मरुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है. फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, अब इंतज़ार बस थोड़ा और… क्योंकि ‘दायरा’ की कहानी का अगला बड़ा राज़ खुलेगा 31 अगस्त 2026 को, जब फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर रिलीज़ होगा.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे और वर्ल्ड कप डेब्यू पर शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने किया ये कारनामा

andy flower debut century record: जिम्बाब्वे के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर के नाम यह अनोखा कीर्तिमान दर्ज है. उन्होंने 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि नाम की. दरअसल, यह मुकाबला उन्होंने वनडे और वर्ल्ड कप, दोनों में ही डेब्यू मैच था, जिसे एंडी फ्लावर ने शतक जड़कर हमेशा के लिए यादगार बना दिया. Sat, 29 Aug 2026 18:10:17 +0530

  Videos
See all

40 सेकंड में 17 थप्पड़! क्लासरूम का VIDEO वायरल #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:15:14+00:00

राहुल गांधी के बयान पर आर-पार की जंग! | Jhooth Ki Goonj | BJP vs Congress | Gen-Z | PM Modi | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T13:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers