Rahul Gandhi ने PM Modi से की SC ST Act में FIR की माँग | Mallikarjun Kharge | News18 India
Rahul Gandhi ने PM Modi से SC/ST Act में FIR की मांग की है। हल्द्वानी में Mallikarjun Kharge की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। राहुल गांधी ने इसे दलितों के अपमान और छुआछूत से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आरोपियों के खिलाफ SC/ST Act के तहत FIR दर्ज कराने की मांग की। BJP की ओर से इस पूरे मामले को राजनीतिक विवाद बताया गया है। Rahul Gandhi has demanded an FIR under the SC/ST Act from PM Modi. The controversy over an alleged ‘purification ritual’ at a venue in Haldwani after Mallikarjun Kharge’s rally has intensified. Gandhi described the incident as caste discrimination and urged the government to take action under the SC/ST Prevention of Atrocities Act. The BJP has disputed the Congress’ interpretation of the incident. #RahulGandhi #MallikarjunKharge #PMModi #SCSTAct #DalitRights #Untouchability #Congress #News18India CUT_SN OPT_VJ News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
Navi Mumbai: 3404 SIR Form मामले में 5 BLO Suspend, BJP Worker के खिलाफ Kharghar में FIR दर्ज
महाराष्ट्र में नवी मुंबई की एक दुकान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ता को मतदाताओं की जानकारी वाले 3,000 से ज्यादा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म की फोटोकॉपी करते हुए पकड़े जाने के बाद पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब शिवसेना (उबाठा) के एक स्थानीय नेता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी सूरज पाटिल को खारघर की एक दुकान पर पनवेल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 3,404 एसआईआर फॉर्म के साथ पकड़ा। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद राजस्व अधिकारियों ने जब्त दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जब्त दस्तावेजों में पनवेल विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 188) के असली एसआईआर फॉर्म शामिल थे, जिनमें मतदाताओं के फोटो, निजी जानकारी और बीएलओ के आधिकारिक हस्ताक्षर थे। रायगढ़ के जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारियों ने दस्तावेज़ों की जांच की और पाया कि वे असली थे और यह बीएलओ की जिम्मेदारी थी। इसलिए, हमने उस इलाके के पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया।’’
खारघर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि पाटिल को हिरासत में लिया गया और रिहा करने से पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi








