Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 776 अंक चढ़कर 76,836 पर बंद:निफ्टी 229 अंक ऊपर 23,996 पर पहुंचा, रियल्टी और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 776 अंक की बढ़त के साथ 76,836 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 229 अंक की बढ़त रही, ये 23,996 पर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। 93 डॉलर पर आया कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में आज करीब 4% की गिरावट है। ये आज 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव में कमी आने में दामों में गिरावट है। हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच अगर आगे तनाव फिर बढ़ता है, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। एशियाई बाजारों में बढ़त रही 24 जुलाई को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹3,289 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 331 अंक की गिरावट के साथ 76,059 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट रही, ये 23,767 के स्तर पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

गडकरी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा कोई रोल नहीं:यह पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ा, डीपफेक वीडियो पर मेटा-एक्स पर केस करेंगे, कोर्ट की मंजूरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में उनका कोई रोल नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्ट पूरी तरह से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हैं। दरअसल मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल पर एथेनॉल मामले में गडकरी के कई सारे एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। गडकरी ने याचिका में कहा है कि इन वीडियो में उन्हें एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (ईबीपी) प्रोग्राम और ई20 पहल से गलत तरीके से जोड़ा गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दे दी है। अब गडकरी मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल कंपनी के खिलाफ सिविल सुट दायर कर सकते हैं। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। सरकारी मंत्रालयों को भी बनाया गया प्रतिवादी इस मामले में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा दूरसंचार मंत्रालय को भी प्रतिवादी बनाया गया है। गडकरी ने स्पष्ट किया है कि इस मुकदमे का उद्देश्य सार्वजनिक चर्चा या सरकारी नीतियों की आलोचना को रोकना नहीं है। याचिका में कहा गया है कि इसका मकसद जनता को किसी भी सरकारी फैसले पर निष्पक्ष बहस या आलोचना से रोकना नहीं है। गडकरी का तर्क है कि सोशल मीडिया पर मौजूद कंटेंट पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है। याचिका के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने एआई वीडियो के जरिए यह गलत धारणा फैलाई कि गडकरी और उनका परिवार ईबीपी और ई20 पहल से लाभ कमा रहा है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- 2004 से पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा:गाड़ियों को नुकसान का कोई सबूत नहीं, माइलेज सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर देश में ई-20 पेट्रोल, एथेनॉल, माइलेज और गाड़ियों पर इसके असर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इन सभी सवालों के जवाब दिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

किसान की बिटिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास... बॉक्सिंग में भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Sakshi Choudhary wins Gold: साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भिवानी की साक्षी ने 51 किग्रा कैटेगरी में भारत को इस कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. भारत के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की संख्या 31 पहुंच गई जिसमें 9 गोल्ड मेडल शामिल है. Sat, 1 Aug 2026 21:24:34 +0530

  Videos
See all

Etawah Snake Bite News: बारिश के बाद इटावा में सांपों का कहर, 100 लोग शिकार, 5 की मौत! Monsoon Snake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:40:18+00:00

PM Modi Video Massage: मोदी की माफी, रोने लगे 'गालीबाज'! | Jantar Mantar | CJP Protest | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:42:15+00:00

JCB Rescue Bus video Viral: बारिश में फंसी बस का जेसीबी से रेस्क्यू | Heavy Rain | Flood |Alwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:43:04+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: पुलिस वाले क्या हड़ मांस के इंसान नहीं हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:46:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers