1973 में 'जंजीर' ही नहीं, अमिताभ ने जया-रेखा के साथ मिलकर लगातार दी 3 हिट, पूरे साल किया था बॉक्स ऑफिस पर राज
बॉलीवुड के इतिहास में साल 1973 को अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलने वाला साल कहना गलत नहीं होगा. उस साल रिलीज हुई फिल्म 'जंजीर' ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा को 'एंग्री यंग मैन' का नया हीरो दिया, बल्कि अमिताभ बच्चन के स्ट्रगल कर रहे करियर को भी एक नई दिशा दी. वैसे तो 1973 को अक्सर सिर्फ 'जंजीर' की कामयाबी के लिए याद किया जाता है, लेकिन सच तो यह है कि इस एक साल में अमिताभ ने लगातार तीन क्लासिक और हिट फिल्में दीं. 'जंजीर', 'अभिमान' और 'नमक हराम'. इन तीन फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को रातोंरात बॉलीवुड का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद स्टार बना दिया. जया बच्चन और रेखा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों वाली इन फिल्मों ने 1973 में बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन का पूरा दबदबा कायम कर दिया.
करीना कपूर के गाने के नाम पर बना सीरियल, जावेद अली-साधना सरगम की जादुई आवाज ने टाइटल ट्रैक को बनाया अमर
करीना कपूर और तुषार कपूर के गाने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ पर सीरियल बना था. स्टार प्लस के इस सीरियल में बरुण सोबती और सनाया ईरानी ने लीड रोल अदा किया था. इस सीरियल के टाइटल ट्रैक को जावेद अली और साधना ने आवाज दी थी. सीरियल के ऑफ एयर होने के बरसों बाद भी इसका टाइटल ट्रैक दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. इसके गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



