सितंबर में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे
अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी? ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। सितंबर में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं सितंबर 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर भी बंद रहेगा।
Ground Report: नेपाल में तबाही के बाद एक और बड़ा खतरा! 6 झीलों से मंडरा रहा बाढ़ का साया
Ground Report: नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. कई इलाकों में रिहायशी बस्तियां, सड़कें और पुल पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं.
हताहतों और लापता लोगों की बढ़ती संख्या
आपदा के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. नेपाल में ग्राउंड जीरो से मौजूद न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर के मुताबिक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 579 से 580 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि जमीनी सूत्रों का अनुमान है कि मलबे से लगातार शव निकाले जाने के कारण यह आंकड़ा 600 के पार पहुंच सकता है. कई शवों की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी शिनाख्त करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है. आपदा में लगभग 1,500 लोग घायल हुए हैं, जिनका नजदीकी चिकित्सा शिविरों और अस्पतालों में इलाज जारी है. सबसे बड़ी चिंता लापता लोगों की संख्या को लेकर है, जो बढ़कर लगभग 2400 के करीब तक पहुंच गई है, जो कि लगातार बढ़ती ही जा रही है. लगातार बारिश और दुर्गम रास्तों के कारण लापता लोगों से संपर्क साधना बेहद कठिन हो रहा है.वहीं इस त्रासदी में करीब 93 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.
राहत और बचाव कार्यों में तेजी
प्राकृतिक आपदा के बीच रेस्क्यू टीमों ने अब तक 1,545 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस व्यापक अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित लोगों में लगभग 550 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 180 भारतीय भी हैं. इसके अलावा नेपाल सेना के 45 जवान और पुलिस के 41 कर्मी भी आपदा प्रभावित दायरे में आए हैं. भारत की ओर से भी बचाव और राहत सामग्री पहुंचाने में अहम सहयोग दिया जा रहा है.
कैसे हैं नेपाल में तबाही के बाद के हालात?
— News Nation (@NewsNationTV) August 29, 2026
➡️ देखिए न्यूज़ नेशन संवाददाता की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट#NepalFlood #GlacierLake #GroundReport #NewsNation | @nn_aamir pic.twitter.com/QHX4lY0b34
कृत्रिम झीलों और मौसम ने बढ़ाई चुनौती
बचाव कार्य के दौरान एक नया और गंभीर खतरा सामने आया है. भारी मलबे और चट्टानों के गिरने से प्रभावित क्षेत्र में करीब 6 प्राकृतिक या कृत्रिम झीलें बन गई हैं. यदि इन झीलों के पानी का दबाव बढ़ता है या वे अचानक टूटती हैं, तो निचले इलाकों में एक बार फिर भयानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रह सकती है. खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश से भारी मशीनरी और रेस्क्यू टीमों के संचालन में बाधा आ रही है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित व ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थानांतरित होने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान का अमेरिकी डॉलर पर बड़ा फैसला, सुप्रीम लीडर मोजतबा ने बनाया ‘रेजिस्टेंस इकोनॉमी’ का खास प्लान
ये भी पढ़ें: H-1B ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











