Ground Report: नेपाल में तबाही के बाद एक और बड़ा खतरा! 6 झीलों से मंडरा रहा बाढ़ का साया
Ground Report: नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. कई इलाकों में रिहायशी बस्तियां, सड़कें और पुल पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं.
हताहतों और लापता लोगों की बढ़ती संख्या
आपदा के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. नेपाल में ग्राउंड जीरो से मौजूद न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर के मुताबिक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 579 से 580 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि जमीनी सूत्रों का अनुमान है कि मलबे से लगातार शव निकाले जाने के कारण यह आंकड़ा 600 के पार पहुंच सकता है. कई शवों की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी शिनाख्त करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है. आपदा में लगभग 1,500 लोग घायल हुए हैं, जिनका नजदीकी चिकित्सा शिविरों और अस्पतालों में इलाज जारी है. सबसे बड़ी चिंता लापता लोगों की संख्या को लेकर है, जो बढ़कर लगभग 2400 के करीब तक पहुंच गई है, जो कि लगातार बढ़ती ही जा रही है. लगातार बारिश और दुर्गम रास्तों के कारण लापता लोगों से संपर्क साधना बेहद कठिन हो रहा है.वहीं इस त्रासदी में करीब 93 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.
राहत और बचाव कार्यों में तेजी
प्राकृतिक आपदा के बीच रेस्क्यू टीमों ने अब तक 1,545 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस व्यापक अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित लोगों में लगभग 550 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 180 भारतीय भी हैं. इसके अलावा नेपाल सेना के 45 जवान और पुलिस के 41 कर्मी भी आपदा प्रभावित दायरे में आए हैं. भारत की ओर से भी बचाव और राहत सामग्री पहुंचाने में अहम सहयोग दिया जा रहा है.
कैसे हैं नेपाल में तबाही के बाद के हालात?
— News Nation (@NewsNationTV) August 29, 2026
➡️ देखिए न्यूज़ नेशन संवाददाता की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट#NepalFlood #GlacierLake #GroundReport #NewsNation | @nn_aamir pic.twitter.com/QHX4lY0b34
कृत्रिम झीलों और मौसम ने बढ़ाई चुनौती
बचाव कार्य के दौरान एक नया और गंभीर खतरा सामने आया है. भारी मलबे और चट्टानों के गिरने से प्रभावित क्षेत्र में करीब 6 प्राकृतिक या कृत्रिम झीलें बन गई हैं. यदि इन झीलों के पानी का दबाव बढ़ता है या वे अचानक टूटती हैं, तो निचले इलाकों में एक बार फिर भयानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रह सकती है. खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश से भारी मशीनरी और रेस्क्यू टीमों के संचालन में बाधा आ रही है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित व ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थानांतरित होने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान का अमेरिकी डॉलर पर बड़ा फैसला, सुप्रीम लीडर मोजतबा ने बनाया ‘रेजिस्टेंस इकोनॉमी’ का खास प्लान
ये भी पढ़ें: H-1B ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर
Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा संघर्ष, आर्थिक समस्या से लेकर प्रेम जीवन को लेकर रहे सतर्क
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह का 2 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रेवश होने वाला है. इस गोचर के चलते कई राशियों के प्रेम जीवन और आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है. पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल हो सकती है. रोजमर्रा का जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. इससे कुछा राशियों को अपने जीवन में दिक्कतों और मुश्किलों का सामना करना होगा. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा कहते हैं कि शुक्र अपनी स्वराशि में गोचर करेंगे, जिसके प्रभाव से राशिचक्र की 3 राशियों के लिए समय पक्ष में नहीं होगा. इन लोगों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत भी है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
शुक्र गोचर का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव?
1.वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र के गोचर से आपके छठे भाव में प्रभाव पड़ेगा. यह भाव शत्रुओं और रोगों का का कारक भाव माना जाता है. ऐसे में शुक्र गोचर के चलते इनकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसलिए, सेहत का खास ख्याल रखें. उधार का लेन-देन आपको भारी पड़ सकता है. कारोबारियों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है, जो आपको भारी निराशा देने वाला है. इन लोगों की लव लाइफ
में भी दिक्कते आएंगी. प्रेम जीवन में तनाव की वजह कोई तीसरा शख्स हो सकता है. आपको यह सलाह दी जाती है रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने के लिए किसी तीसरे की बात को सुनकर पार्टनर के लिए कोई राय न बनाएं.
उपाय- इस राशि के लोगों को उपाय है कि ये लोग सफेद पदार्थों जैसे दूध, चावल आदि का दान करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग
2.सिंह राशि (Leo)
आपके लिए भी शुक्र का गोचर थोड़ा परेशानियों वाला साबित होगा. इन लोगों को निवेश करने से बचना चाहिए. अगर इन लोगों को निवेश करना है तो किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही करें. घर के किसी कीमती सामान के खराब होने की पूरी संभावना बनी हुई है. इससे आपकी आमदनी पर असर होगा और आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. गलत संगति से बचना आवश्यक होगा वरना पैसों के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो सकता है. लवलाइफ में इगो क्लैश होगा, जिससे रिश्ते के बीच अहम आ सकता है.
उपाय- इन लोगों को शुक्रवार के दिन शुक्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए. शुक्र के मंत्र है- ऊं शुं शुक्राय नम:, ऊं द्रां द्रें द्रीं सह शुक्राय नम:.
3.वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर त्रिक भाव से निकलकर द्वादश भाव में होगा. शुक्र गोचर के चलते इन्हें अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सावधानी बरतनी होगी क्योंकि शुक्र आपके हानि के भाव में रहेंगे. आपको बेवजह की चीजों पर धन खर्च नहीं करना चाहिए इसलिए सही बजट बनाकर चलें. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होगी. सामाजिक स्तर पर भी इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी.
उपाय- उपाय के तौर पर वृश्चिक राशि वाले लोगों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









