Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम 3.89 रुपये बढ़े
Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम 3.89 रुपये बढ़ेनेपाल में आई बाढ़ में भारत ने सबसे पहले पहुंचाई मदद, पड़ोसी देश को भेजी 62 टन राहत सामग्री
Nepal Floods: नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत ने सबसे पहले पड़ोसी देश को मदद पहुंचाई. इस बाढ़ के बाद भारत ने नेपाल को 62 टन आपातकालीन सहायता भेजी है. इस तरह, पड़ोसी देश को मानवीय सहायता पहुंचाने वाला भारत पहला बड़ा देश बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपदा के बाद नेपाल को सीधे मदद पहुंचाने वाला भारत पहला देश था. इस तेजी से की गई कार्रवाई से भारत की "फर्स्ट रिस्पॉन्डर" (सबसे पहले मदद करने वाले) की पहचान और मजबूत हुई है. भारत ने तुर्की और सीरिया से लेकर म्यांमार, श्रीलंका और वेनेजुएला तक, आपदा प्रभावित देशों को मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया है.
शुक्रवार शाम तक भेजी 62 टन राहत सामग्री
नेपाल में आई बाढ़ के बाद से भारत लगातार पड़ोसी देश को मदद भेज रहा है. शुक्रवार शाम तक भारत ने तीन एयरलिफ्ट के जरिए 62 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी थी. जबकि कई अन्य देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन- जिनमें अमेरिका और चीन भी शामिल हैं, अभी भी मदद जुटा रहे हैं. पीएम मोदी ने आपदा के कुछ ही घंटों के भीतर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की.
पीएम मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीमें बचाव और राहत कार्यों में करीबी तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं. इसके साथ ही कई अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी नेपाल को मदद देने का वादा किया है.
Third flight with assistance from India reaches Kathmandu.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 28, 2026
Relief supplies and an 11-member medical and tunnel rescue team are now on the ground.
???????????????? pic.twitter.com/7VAGVLKvdg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation










