Responsive Scrollable Menu

Super Fast News: देखें, सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Nepal Flood | PM Modi | 29 August

Super Fast News: देखें, सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Nepal Flood | PM Modi | 29 August सुबह की 100 बड़ी खबरें (Super Fast News) में जानिए नेपाल की महातबाही, बिहार अलर्ट, राजनीति और दुनिया भर की तमाम बड़ी और जरूरी खबरें। #SuperFastNews #100BadiKhabrein #NepalFlood #NepalNews #RasuwaFlood #Bhotekoshi #GlacierBurst #BreakingNews #FlashFlood #NepalDisaster #NepalChinaBorder #IndiaNepal #NepalUpdates #ClimateChange #Floods2026 #Timure #Syaphrubesi #NaturalDisaster #DisasterAlert #WeatherUpdate #FloodAlert #HimalayanFlood ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

CM Bhagwant Mann का ऐलान, Punjab की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार एक करोड़ महिलाओं को ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के दायरे में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां ‘रखड़ी पुनिया’ के अवसर पर योजना के तहत 5.30 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की ‘सम्मान राशि’ के रूप में 181.50 करोड़ रुपये जमा किए।

इसके साथ ही योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 70.92 लाख हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। मान ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बाबा बकाला साहिब से रखड़ी पुनिया के अवसर पर सभी पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

रखड़ी पर अपनी बहनों से किया वादा पूरा करते हुए ‘सत्कार योजना’ के तहत 5.30 लाख महिलाओं के खातों में ‘शगुन’ के रूप में 181.50 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। अब तक कुल 70.92 लाख माताओं और बहनों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।’’ मान ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘आज के कई ‘मसंद’ (धार्मिक उपदेशक) इस अवसर पर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने के लिए रैलियां कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग धर्म का इस्तेमाल कर पंजाब की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे।’’ मान ने कहा, ‘‘आज के ये ‘मसंद’ हमले में लगी अपनी चोटें दिखाकर लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर रहे हैं।’’ मान ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अगर अकाली नेताओं का हालचाल जानने के लिए फोन भी कर दें तो वे भाजपा के साथ गठबंधन के सपने देखने लगते हैं।’’ मान ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता की भूख मिटाने के लिए अकाली दल अब उस भाजपा से गठबंधन की गुहार लगा रहा है, ‘‘जो किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत की जिम्मेदार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अकाली दल और भाजपा का गठबंधन किसी विचारधारा पर आधारित नहीं होगा। इसका एकमात्र मकसद राज्य की सत्ता हासिल करना होगा लेकिन लोग इन दलों के बहकावे में नहीं आएंगे और आने वाले दिनों में इन्हें करारा जवाब देंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा किसी भी राज्य में जीत सकती है लेकिन उसे महान गुरुओं, संतों, पैगंबरों और शहीदों की इस धरती पर जीतने का सपना भी नहीं देखना चाहिए।

राज्य के लोग भाजपा के दोहरे चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे उसे निश्चित रूप से सबक सिखाएंगे।’’ पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब को पंजाब विश्वविद्यालय, भाखड़ा बांध, नदी के पानी और उसके हर जायज अधिकार से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने पंजाब के हिस्से का जायज अनुदान रोक रखा है ताकि राज्य के विकास को बाधित किया जा सके लेकिन भाजपा को राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी और लोग उसे करारा जवाब देंगे।’’ मान ने कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सत्ता को लेकर आपस में लड़ रहे हैं जबकि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

5 विकेट लूं तब भी 3 ही ओवर मिलेंगे, ईशान भैया को लगा वो रिस्क ले रहे हैं, सेमीफाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

Vaibhav Sooryavanshi Interview: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से भिड़ने से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक बेबाक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने जिस वक्त वैभव को 'रिस्क' मानकर गेंदबाजी थमाई, उसी वक्त इस युवा बल्लेबाज ने 2 अहम विकेट चटकाकर मैच पलट दिया. बीसीसीआई से बातचीत में वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ईशान भैया को नहीं पता था कि मैं विकेट टेकिंग गेंदबाज हूं. मुझे तो बस 3 ओवर में अपना बेस्ट देना था.' Sat, 29 Aug 2026 13:34:50 +0530

  Videos
See all

Nepal Breaking News: नेपाल में तबाही के मंजर के बीच कैसे मसीहा बनी सेना? Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:16:36+00:00

Bareilly Stampede News: मेयर का राखी कार्यक्रम, 1 महिला की मौत | Umesh Gautam | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers