1000 व्यूज पर होगी ₹60 की कमाई। अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर वीडियोज बनाकर के कमाई करते हैं, तो चाइना से आई यह खबर आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। दरअसल चाइना का पॉपुलर वीडियो प्लेटफार्म बिलीबली अब ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिलीबीली अपने क्रिएटर्स को हर 1000 व्यूज पर करीब 0.70 यानी कि लगभग ₹60 तक की पेमेंट कर रहा है। अब जरा सोचिए अगर 1000 व्यूज पर आपको ₹60 मिलेंगे तो ₹1,0000 व्यूज पर करीब ₹600 और अगर किसी वीडियो पर 1 मिलियन यानी कि 10 लाख व्यूज आ गए तो करीब ₹60,000 तक की कमाई हो सकती है। अब यह आंकड़ा सुनने में काफी बड़ा लगता है। लेकिन बिलीबली क्रिएटर्स को यह पैसे कैसे देगा? इस पर क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन करने का सिस्टम क्या है? और सबसे बड़ा सवाल, भारत में बिलीबली कैसे काम करेगा?
आखिर यह प्लेटफार्म है क्या?
बिलीबीली चाइना का एक बहुत बड़ा वीडियो शेयरिंग और सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इसे आप आसान भाषा में चाइना का YouTube भी कह सकते हैं। क्योंकि चाइना में YouTube उपलब्ध नहीं है और ऐसे में वहां वीडियो कंटेंट देखने, अपलोड करने और शेयर करने के लिए बिलीबीली जैसे प्लेटफार्म का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बिलीबीली की पहचान शुरुआत से ही सिर्फ एक वीडियो प्लेटफार्म की नहीं रही है। शुरुआत में इसने कॉमिक्स और खासतौर पर गेमिंग जैसे कंटेंट के लिए जाना जाता था और यंग ऑडियंस के बीच इसने अपनी एक अलग पहचान बना रखी थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे करके इस प्लेटफार्म ने अपना कंटेंट काफी एक्सपेंड किया और अब इस पर टेक्नोलॉजी, म्यूजिक, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट और कई दूसरी कैटेगरीज का कंटेंट भी देखने को मिल रहा है। वहीं इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी कम्युनिटी और इंटरेक्शन। बिलीबीली पर कुछ वीडियोस में यूज़र्स के कमेंट्स रियल टाइम में वीडियोस के ऊपर ही दिखाई देते हैं। यानी कि आप कोई वीडियो देख रहे हैं और उसी समय दूसरे लोग भी जो इस वीडियो को देख रहे होंगे उनका रिएक्शन आपको कमेंट्स जो होंगे वो स्क्रीन पर ही दिखाई दे सकते हैं। इस एक्सपीरियंस को बिलीबीली का डेनमो यानी कि बुलेट कमेंट सिस्टम कहा जाता है और यही फीचर इसे YouTube जैसे ट्रेडिशनल वीडियो प्लेटफार्म से काफी अलग भी बनाता है।
पेमेंट का सिस्टम है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिलीबिली अपने क्रिएटर प्रोग्राम्स के तहत 1000 व्यूज पर 0.70 यानी कि ₹60 तक की पेमेंट कर रहा है। मतलब अब अगर किसी क्रिएटर की वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज यानी कि 10 लाख व्यूज आ गए तो करीब ₹60,000 तक की कमाई हो सकती है। जाहिर है कि इस खबर ने क्रिएटर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। बिलीबीली ने इस 0.70 पर 1000 व्यूज वाले फिक्स पेमेंट रेट की अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है।
Continue reading on the app