गूगल का नया Fitness Tracker Smartwatch से है बिल्कुल अलग, Screen नहीं फिर भी मिलेंगे ये धांसू हेल्थ फीचर्स
Google Fitbit Air भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाली है. यह एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है, जिसमें 24x7 Heart Rate, SpO2, AFib Alerts, HRV और Sleep Tracking जैसे फीचर्स मिलते हैं. डिवाइस एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक चल सकती है...
Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी का रोमांस, हिमेश रेशमिया का तड़का, 'गनमास्टर G9' के टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘आवारापन 2’ की सक्सेस का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच एक्टर की अगली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का टीजर जारी हो गया है जिसने फैंस के एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ा दी है। ‘गनमास्टर G9’ फिल्म के इस टीजर में रोमांस, दमदार एक्शन और हिमेश रेशमिया के म्यूजिक का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है। हिमेश का गाना 'अफसाना' एक बार फिर दर्शकों के बीच छाने वाला है।
प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार इमरान
टीजर में इमरान हाशमी एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी मुश्किल का सामना करने से पीछे नहीं हटता। उनके किरदार का जुनून और खूंखार अंदाज फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है।
टीजर में इमरान का डायलॉग और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एक बार फिर ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार है। 2000 में इमरान और हिमेश की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए हैं।
हिमेश रेशमिया का ‘अफसाना’ गाना हो रीक्रिएट
फिल्म के टीजर की एक खास बात इसका संगीत भी है। इसमें हिमेश रेशमिया का मशहूर गाना ‘अफसाना’ सुनाई देता है, जो पुराने दौर की यादें ताजा करता है। इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह कनेक्शन खासा दिलचस्प है।
टीजर में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा की झलक भी दिखाई देती है। वहीं अपारशक्ति खुराना भी फिल्म का हिस्सा हैं।
20 साल बाद फिर साथ आए इमरान-हिमेश और आदित्य दत्त
‘गनमास्टर G9’ के साथ इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले यह टीम ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। करीब 20 साल बाद इस तिकड़ी की वापसी ने पुराने दौर के फैंस में खासा उत्साह पैदा किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘गनमास्टर G9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है, जबकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे प्रस्तुत कर रहा है।
‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







