Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने नागौर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत छह अवैध पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद कर इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, नागौर में खाटूबड़ी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के एक आपूर्तिकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की विशेष टीम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले ओमप्रकाश देहड़ू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा हथियार बेचने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें भेजकर हथियार खरीदने वालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश राहड़, श्रवणराम और ओमप्रकाश (34) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों पर कुल छह पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए गए। एक अन्य मामले में टोंक जिले में पुलिस ने संगठित साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी सिम कार्ड, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से लोगों के साथ साइबर ठगी करते थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37,210 रुपये नकद, दो बोलेरो जीप, एक स्विफ्ट कार और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Continue reading on the app

मकर राशिफल 29 अगस्त 2026: मकर राशि वालों के लिए मेहनत रंग लाएगी, धीरे-धीरे बढ़ेगा लाभ, पैसों के मामले में रहें सावधान

Capricorn Horoscope Today 29 August 2026: आज मकर राशि वालों के लिए दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। धन, परिवार और जरूरी भुगतानों को लेकर व्यस्तता रह सकती है, लेकिन धैर्य और मेहनत से स्थिति संभलती जाएगी। 

Continue reading on the app

  Sports

51 साल की गेंदबाज ने बरपाया कहर, झटके 5 विकेट, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Joanne Hicks Five-Wicket Haul: आइल ऑफ मैन की जोआन हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में फाइव-विकेट हॉल हासिल करने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेट बनी हैं. Sat, 29 Aug 2026 12:23:22 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi: खड़गे को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी: राहुल गांधी | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:46:07+00:00

Nepal Flash Flood : नेपाल का हाल बेहाल, देखिए Ground Report | China | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers