Nepal Flood : प्रभु श्री राम का ससुराल है, वहांकी हर तकलीफ पर हमें दुख होता है | Balmukund Acharya
Nepal Flood : प्रभु श्री राम का ससुराल है, वहांकी हर तकलीफ पर हमें दुख होता है | Balmukund Acharya #NepalFloods #NepalFloodsLive #BreakingNews #Kathmandu #NepalDisaster #NepalEmergency #RedAlertNepal #BalenShah #PMBalen #IndiaOnAlert #ChinaNepalBorder #PMModi #NepalNews #FlashFloods #LandslideNepal #NepalRainHavoc #NaturalDisaster #NepalRescue #RescueOperation #NepalArmy ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Gandhari trailer: तापसी पन्नू बनीं 'गांधारी', बेटी के लिए करेंगी खूनी जंग; इस दिन होगी रिलीज
Gandhari trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर अपने दमदार और चैलेंजिंग किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में तापसी एक ऐसी मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
फिल्म की कहानी एक मां की तलाश, उसके संघर्ष और उस अंधेरी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर कदम पर उसके सामने नई मुश्किल खड़ी होती है।
बेटी के लिए किसी से भी भिड़ेंगी तापसी
ट्रेलर में तापसी बानी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। उनकी बेटी के अचानक गायब होने के बाद बानी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। शुरुआत में वह अपनी बेटी की तलाश करती हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें महसूस होता है कि यह मामला सामान्य गुमशुदगी से कहीं ज्यादा पेचीदा है।
जब पुलिस की कार्रवाई से उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती, तो बानी खुद अपनी बेटी को खोजने निकल पड़ती हैं। इस दौरान उनका सामना खतरनाक लोगों, छिपे हुए राज और कई अजीब परिस्थितियों से होता है।
अंधेरे के खिलाफ मां की जंग
‘गांधारी’ का ट्रेलर सिर्फ एक एक्शन फिल्म की झलक नहीं देता, बल्कि मां और बेटी के रिश्ते की इमोशनल ताकत को भी सामने लाता है। अपनी बेटी को वापस पाने की जिद में बानी धीरे-धीरे एक ऐसी महिला में बदलती नजर आती हैं, जो डर से ऊपर उठकर हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।
तापसी के किरदार में एक तरफ मां की बेबसी दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर दुश्मनों से भिड़ने वाला उनका आक्रामक रूप भी नजर आता है।
जैसे-जैसे बानी अपनी बेटी की तलाश आगे बढ़ाती हैं, शहर से जुड़े कई छिपे हुए सच सामने आने लगते हैं। इस दौरान यह तय करना भी मुश्किल हो जाता है कि कौन उसका मददगार है और कौन उसकी राह में सबसे बड़ा खतरा।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
तापसी के अलावा फिल्म में ईश्वक सिंह गोखुल की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी के गायब होने के बाद टूटे हुए पिता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जतिन सरना जांच अधिकारी कबीर की भूमिका निभा रहे हैं, जो लापता लड़कियों के मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करता है।
फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘गांधारी’ का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi











