Nepal Flash Flood Update: नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच बारिश ने भी बढ़ाई परेशानी
नेपाल के नोवाकोट के इलाके में मौजूद हैं. ग्राउंड जीरो पर लगातार यहां पर दो घंटे से बारिश हो रही है. जिसकी वजह से सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. यह नोवाकोट के बाजार का इलाका है और यहीं से आगे की तरफ जो है जहां पर त्रासदी आई है. वहां पर अभी जाने की इजाजत नहीं है. आप देखिए लगातार नेपाल पुलिस जो है वह इस इलाके में मूवमेंट कर रही है. सर्च कर रही है ताकि कोई भी अगर परेशानी कहीं पर होती है तो वहां पर उसको टैकल किया जा सके. इसके अलावा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है और जिसकी वजह से लैंड कर पाना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है.
पहाड़ी इलाकों में कृत्रिम झील
जिस तरह की आपदा की बात की जा रही थी सेकंड फेज की जिसमें कहा जा रहा था कि जो झील है कृत्रिम झील जो बन गई है पहाड़ी इलाकों में जो आप सामने देख रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में जो कृत्रिम झील बनी है उसका उसका जो मलबा है वो जो पानी है वो आ सकता है. लेकिन अभी तक यहां पर उस तरह की कंडीशन नहीं है. यानी अभी लोग यहां पर सेफ हैं.
कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है. लेकिन लोगों को अलर्ट मोड पे रहने के लिए कहा है. निचले इलाकों में लोगों को जो घर हैं उनके खाली करा लिए गए हैं पूरी तरीके से और उनको ऊपरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर रखा गया है ताकि अगर उस तरह की सिचुएशन इस इलाके में आती है तो उनको परेशानी ना हो. अभी देखिए आप लगातार तेज बारिश हो रही है. हम आपको दिखा रहे हैं कि किस तरह से तेज बारिश यहां पर बीते 2 घंटे से हो रही है. जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति तो है ही है. लेकिन जो पहाड़ी इलाके हैं वहां पर सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन में जो है परेशानी का सामना जो है लोगों को और खासतौर पे अथॉरिटीज को करना पड़ रहा है.
LOC में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश, सेना के एक्शन के बाद उल्टे पैर भाग गए लोग
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. यह कोशिश नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुई. सेना के जवानों ने रुमलीधारा इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी. घुसपैठियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी तुरंत जवाब दिया. सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद घुसपैठिए वहां से भागने पर मजबूर हो गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








