उप्र : जालौन में कुएं में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
उप्र : जालौन में कुएं में डूबकर दो सगे भाइयों की मौतखुशखबरी! टीम इंडिया में चोट को मात देकर ये तीन खतरनाक खिलाड़ी करेंगे वापसी, सितंबर में मचाएंगे बल्ले और गेंद से धमाल
Team India : भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में अपने ही घर पर 2 बड़ी सीरीज खेलने वाली है. भारतीय टीम पहले अफगानिस्तान के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज को होस्ट अफगानिस्तान करने वाला है. उसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा, जहां पर टीम को 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने होंगे. उससे पहले टीम इंडिया के फेंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है.
दरअसल, सितंबर में टीम इंडिया में तीन खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. ये खिलाड़ी चोट से उभरने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. इन दोनों ये खिलाड़ी बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उभर रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा हैं. ये तीन खिलाड़ी चोट से लगभग उभर चुके हैं और जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं.
Hardik Pandya, Jasprit Bumrah and Harshit Rana together at the Centre of Excellence in Bengaluru. ❤️
— Sonu (@Cricket_live247) August 25, 2026
Look at Jasprit and Hardik — both seem to have lost some weight. ???? pic.twitter.com/LOLZsheiiZ
हार्दिक पांड्या को कैसे हुई इंजरी
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से भी हार्दिक पांड्या को चोट के चलते बाहर होना पड़ा था. हार्दिक को आईपीएल के दौरान जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आया था. उनको लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. इससे वो अब बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चोट से उभर रहे हैं. उनकी वापसी सितंबर में हो सकती है.
Hardik Pandya with a fan at the COE in Bengaluru.
— Sonu (@Cricket_live247) August 22, 2026
Hardik Pandya is working hard for his comeback. ???? pic.twitter.com/09wL2JmjcO
जसप्रीत बुमराह को कब लगी चोट
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा था. इसके बाद वो छोट और मैच फिटनेस नहीं हो पाने के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए थे. उनकी जगह पर स्क्वाड में आकिब नबी को शामिल किया गया था. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच खेलने के बाद उनके घुटने में तकलीफ हुई थी. इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में हिस्सा नहीं लिया था. बुमराह अब घुटने की चोट से उभरने के लिए बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पसीना बहा रहे हैं.
On this day in 2019, Jasprit Bumrah produced absolute carnage! ????????????
— cricupdates0112 (@RNakrani18) August 25, 2026
A stunning 5-wicket haul conceding just 7 runs vs West Indies.????????????
He also became the first Asian bowler to take a Test five-for in South Africa, England, Australia & West Indies. ????#JaspritBumrah #TeamIndia pic.twitter.com/7qCJSVfhSl
हर्षित राणा को हैमस्ट्रिंग में लगी थी चोट
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा फरवरी में चोटिल हुए थे. इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए थे. उन्होंने आईपीएल 2026 भी नहीं खेला. इसके बाद राणा ने अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में वापसी की थी.
लेकिन वो फिर से इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए. बीसीसीआई के अनुसार ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान राणा ने अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस होने की शिकायत की. इसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ गया था. हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट ने उभरने के लिए बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








