Responsive Scrollable Menu

नेपाल में ऊंचाई वाले ग्लेशियर के टूटने से आई भीषण बाढ़ : चीन

नेपाल में ऊंचाई वाले ग्लेशियर के टूटने से आई भीषण बाढ़ : चीन

Continue reading on the app

रक्षाबंधन पर इजरायली दूतावास में दिखा भारत-इजरायल का अटूट रिश्ता

रक्षाबंधन पर भार‍त और इजरायल ने भी दोनों देशों के बीच एक मजबूत र‍िश्‍ते की म‍िसाल पेश की. भारत के नई दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास में राजनीतिक सलाहकार और युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम को भारतीय बहनों ने राखी बांधी. इजरायली दूतावास ने रक्षाबंधन के इस मौके को दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते से जोड़ते हुए अच्‍छे संबंध की बात कही.

इजरायली दूतावास में मनाया गया रक्षाबंधन

इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में बहनों के राखी बांधने का व‍ीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ''भारत + इजरायल = एक मजबूत और खूबसूरत दोस्ती का बंधन!'' युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम ने भी भारतीय बहनों से राखी बंधवाकर दोनों देशों के बीच मजबूत और खूबसूरत र‍िश्‍ते की बात कही. भाई-बहन के मजबूत र‍िश्‍ते का हवाला देते हुए नित्तई बेन कहा क‍ि भारत और इजरायल के बीच भी इसी तरह का मजबूत र‍िश्‍ता है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो

नित्तई बेन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में राखी बंधवाने का एक वीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ''रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे की देखभाल, साथ और भरोसे का रिश्ता होता है. बिल्कुल इसी तरह इजरायल और भारत के रिश्ते भी एक-दूसरे के समर्थन और दोस्ती पर आधारित हैं. राखी बंधवाने के बाद नित्तई बेन ने भारतीय बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी द‍िए.

रक्षाबंधन पर दिखा भारत और इजरायल का मजबूत गठजोड़

भारत और इजरायल एक दूसरे के प्रति मजबूत दोस्ती के लिए प्रतिबद्धता जताते रहे हैं. पहले भी भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार दोनों देशों के बीच मजबूत र‍िश्‍तों के छह स्तंभों और छह मूल्यों की बात कर चुके हैं. उनके अनुसार, भारत के साथ इजरायल इन मूलभूत मूल्यों को साझा करता है. इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम साथ मिलकर काम करते हुए इन साझा मूल्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें. इसके लिए न केवल अधिक विचार-विमर्श और संवाद की आवश्यकता है, बल्कि इन साझा मूल्यों को ठोस पहलों और सार्थक परिणामों में बदलने के लिए निवेश करने की भी जरूरत है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन और व्यक्तिगत उपलब्धि पर बोले पड्डीकल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने टीम के प्रयास और कठिन हालात में प्रदर्शन को सराहा। अपनी स्पिन खेलने की क्षमता और सोनल-कैसरा के शानदार खेल पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की। #Cricket #TestSeries Fri, 28 Aug 2026 16:11:29 +0530

  Videos
See all

Nepal Floods: नेपाल में अब भी कई लोग लापता, 93 हजार प्रभावित! वैज्ञानिकों ने क्या बताया? | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:44:35+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers