मुख्यमंत्री सेहत योजना: इलाज के बाद भी मरीजों से जुड़ी रहती है सरकार, 104 हेल्पलाइन से लिया जा रहा हालचाल
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी जारी रखने की कोशिश की जा रही है. योजना के लाभार्थियों से 104 हेल्थ हेल्पलाइन के जरिए संपर्क कर उनके स्वास्थ्य, इलाज के अनुभव और डिस्चार्ज के बाद मिली दवाइयों की जानकारी ली जा रही है. सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों को केवल कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उपचार के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़े रखना है.
कैशलेस इलाज के बाद आया फोन
मानसा के रहने वाले हरदेव सिंह ने बठिंडा के जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक उपचार कराया. मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उनका इलाज कैशलेस हुआ. अस्पताल से घर पहुंचने के बाद उन्हें 104 हेल्थ हेल्पलाइन से फोन आया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई.
हरदेव सिंह के मुताबिक, फोन पर उनसे इलाज, तबीयत, दवाइयों और अस्पताल में मिले अनुभव को लेकर सवाल पूछे गए. उनका कहना है कि सरकार की ओर से डिस्चार्ज के बाद भी संपर्क किए जाने से उन्हें यह महसूस हुआ कि स्वास्थ्य व्यवस्था अभी भी उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.
बलदेव सिंह ने भी साझा किया अनुभव
होशियारपुर के बलदेव सिंह ने दसूहा के एसडीएच में ऑर्थोपेडिक उपचार कराया. उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें बिना भुगतान किए इलाज मिला और डिस्चार्ज के बाद जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.
इसके बाद 104 टीम ने फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. बलदेव सिंह ने कहा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद सरकार की ओर से हालचाल पूछना अच्छा अनुभव रहा. उनके अनुसार, इससे मरीज को यह भरोसा मिलता है कि इलाज के बाद भी उसकी चिंता की जा रही है.
डिस्चार्ज के बाद भी फॉलो-अप
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना में मरीजों के उपचार के बाद फॉलो-अप को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है. 104 हेल्पलाइन के जरिए लाभार्थियों से उनके इलाज, अस्पताल में रहने के अनुभव, डिस्चार्ज के बाद मिली दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतुष्टि के बारे में जानकारी ली जाती है.
सरकार का उद्देश्य मरीज को इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ उसकी प्रतिक्रिया को भी स्वास्थ्य व्यवस्था तक पहुंचाना है.
मरीजों की प्रतिक्रिया से सेवाओं में सुधार
फॉलो-अप कॉल का एक अहम उद्देश्य मरीजों की वास्तविक समस्याओं और अनुभवों को समझना भी है. अस्पताल से लौटने के बाद यदि किसी लाभार्थी को दवा, उपचार या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कोई परेशानी हुई है, तो उसकी जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से सामने आ सकती है.
इस तरह मरीजों की प्रतिक्रिया केवल औपचारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं रहती, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
104 हेल्पलाइन पर कई स्वास्थ्य सेवाएं
104 हेल्थ हेल्पलाइन केवल मुख्यमंत्री सेहत योजना के लाभार्थियों के फॉलो-अप तक सीमित नहीं है. इसके माध्यम से मुफ्त चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा मनोवैज्ञानिक एवं नशामुक्ति परामर्श, शिकायत निवारण और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है.
लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सेहत योजना की पात्रता और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है.
इलाज से आगे बढ़ी स्वास्थ्य सेवा की सोच
डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, मरीज के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होनी चाहिए. फॉलो-अप के जरिए मरीज की बात सुनना और उसकी प्रतिक्रिया को संबंधित व्यवस्था तक पहुंचाना इस मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
पंजाब सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया जा रहा है. कैशलेस उपचार के साथ डिस्चार्ज के बाद संपर्क की यह व्यवस्था मरीजों को यह भरोसा देने की कोशिश है कि स्वास्थ्य व्यवस्था उनके अस्पताल से घर लौटने के बाद भी उनके साथ जुड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर MP में बड़ा हादसा, कानपुर से इंदौर जा रही स्लीपर बस ओवरब्रिज से गिरी, थाना प्रभारी-इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत
'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना', रक्षा बंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं श्वेता
Sushant Singh Rajput Sister Share Emotional Post: रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते और यादों से जुड़ा होता है. आज देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन पर रक्षा बंधन की फोटो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) की एक पोस्ट ने लोगों को इमोशनल कर दिया. सुशांत के निधन को छह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन उनकी बहन आज भी हर खास मौके पर उन्हें याद करती हैं. रक्षा बंधन के मौके पर श्वेता ने सुशांत से जुड़ीं कई यादों को शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बचपन की भी फोटो को शेयर कीं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने भाई के बारे में क्या कहा है.
बचपन की फोटो में दिखा भाई-बहन का प्यार
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ बचपन की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में छोटे सुशांत अपनी बहन के साथ खिलौनों से खेलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में श्वेता अपने भाई को कलाकंद खिलाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा तीसरी फोटो में नन्हे सुशांत सिंह राजपूत एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी मां और सभी बहनों ने उन्हें चारों तरफ से प्यार से घेरा रखा है. श्वेता ने बताया कि उन्हें अपने खिलौने भाई के साथ शेयर करने से खुशी मिलती थी. लेकिन जब बात मिठाई की आती थी तो दोनों के बीच बराबर हिसा लेने की होड़ होती थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कोशिश करती थीं कि सुशांत उनसे ज्यादा मिठाई न खा लें. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होकर कहा कि अगर उनके भाई का दोबारा जन्म होता है तो वह उनकी बड़ी बहन बनकर आएं.
'मुझे याद है मैं बिल्कुल आधा हिस्सा देती थी'
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे आज भी वह दिन याद है...तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने बांटकर मुझे कितनी खुशी होती थी. मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफ़े में मिला था...तुम्हें उनसे खेलते और मज़ा करते देखकर मुझे और भी ज़्यादा खुशी मिलती थी.
इसके बाद उन्होंने मिठाई वाली तस्वीर का जिक्र करते हुए लिखा, 'लेकिन अरे बाप रे... जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को ही बहुत पसंद थीं, तो मामला ही कुछ और होता था मैं कंफर्म करती थी कि मिठाई बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें. किसी को ज़्यादा न मिले, किसी को कम न मिले... बंटवारा एकदम बराबर होना चाहिए था!'
श्वेता ने आगे बताया कि कलाकंद खिलाते टाइम भी वह इस बात पर नजर रख रही थीं कि सुशांत कहीं बड़ा टुकड़ा न खा लें. उन्होंने लिखा, 'इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखिए, जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं. मुझे याद है कि मैं उसे बिल्कुल आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क थी... बस वो भाव देखिए! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं ताकि पक्का कर सकूं कि वह बड़ा निवाला न ले ले.'
'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना'
श्वेता की पोस्ट का सबसे इमोशनल हिस्सा वह है, जहां उन्होंने सुशांत को लेकर कहा. उन्होंने लिखा, 'वैसे भाई... अगर अगला जन्म हुआ, तो तुम्हें मेरी बड़ी और प्यारी बहन का रोल निभाना होगा...और मैं वो शरारती, प्यारी सी बच्ची बनूंगी जो तुम थे.' उन्होंने आगे लिखा, और अगर मैं अपनी लाइफ के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक पाती, तो यह पल ही सबसे खास होता... हम सब यहां हैं, साथ-साथ. बिल्कुल वैसे ही जैसे हम तब थे... हमेशा के लिए एक बेहतरीन तस्वीर में कैद. पोस्ट के आखिर में उन्होंने सुशांत को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, '#रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भाई! ईश्वर की गोद में आप सदैव सुरक्षित रहें.'
ये भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










