'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना', रक्षा बंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं श्वेता
Sushant Singh Rajput Sister Share Emotional Post: रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते और यादों से जुड़ा होता है. आज देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन पर रक्षा बंधन की फोटो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) की एक पोस्ट ने लोगों को इमोशनल कर दिया. सुशांत के निधन को छह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन उनकी बहन आज भी हर खास मौके पर उन्हें याद करती हैं. रक्षा बंधन के मौके पर श्वेता ने सुशांत से जुड़ीं कई यादों को शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बचपन की भी फोटो को शेयर कीं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने भाई के बारे में क्या कहा है.
बचपन की फोटो में दिखा भाई-बहन का प्यार
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ बचपन की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में छोटे सुशांत अपनी बहन के साथ खिलौनों से खेलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में श्वेता अपने भाई को कलाकंद खिलाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा तीसरी फोटो में नन्हे सुशांत सिंह राजपूत एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी मां और सभी बहनों ने उन्हें चारों तरफ से प्यार से घेरा रखा है. श्वेता ने बताया कि उन्हें अपने खिलौने भाई के साथ शेयर करने से खुशी मिलती थी. लेकिन जब बात मिठाई की आती थी तो दोनों के बीच बराबर हिसा लेने की होड़ होती थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कोशिश करती थीं कि सुशांत उनसे ज्यादा मिठाई न खा लें. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होकर कहा कि अगर उनके भाई का दोबारा जन्म होता है तो वह उनकी बड़ी बहन बनकर आएं.
'मुझे याद है मैं बिल्कुल आधा हिस्सा देती थी'
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे आज भी वह दिन याद है...तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने बांटकर मुझे कितनी खुशी होती थी. मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफ़े में मिला था...तुम्हें उनसे खेलते और मज़ा करते देखकर मुझे और भी ज़्यादा खुशी मिलती थी.
इसके बाद उन्होंने मिठाई वाली तस्वीर का जिक्र करते हुए लिखा, 'लेकिन अरे बाप रे... जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को ही बहुत पसंद थीं, तो मामला ही कुछ और होता था मैं कंफर्म करती थी कि मिठाई बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें. किसी को ज़्यादा न मिले, किसी को कम न मिले... बंटवारा एकदम बराबर होना चाहिए था!'
श्वेता ने आगे बताया कि कलाकंद खिलाते टाइम भी वह इस बात पर नजर रख रही थीं कि सुशांत कहीं बड़ा टुकड़ा न खा लें. उन्होंने लिखा, 'इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखिए, जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं. मुझे याद है कि मैं उसे बिल्कुल आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क थी... बस वो भाव देखिए! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं ताकि पक्का कर सकूं कि वह बड़ा निवाला न ले ले.'
'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना'
श्वेता की पोस्ट का सबसे इमोशनल हिस्सा वह है, जहां उन्होंने सुशांत को लेकर कहा. उन्होंने लिखा, 'वैसे भाई... अगर अगला जन्म हुआ, तो तुम्हें मेरी बड़ी और प्यारी बहन का रोल निभाना होगा...और मैं वो शरारती, प्यारी सी बच्ची बनूंगी जो तुम थे.' उन्होंने आगे लिखा, और अगर मैं अपनी लाइफ के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक पाती, तो यह पल ही सबसे खास होता... हम सब यहां हैं, साथ-साथ. बिल्कुल वैसे ही जैसे हम तब थे... हमेशा के लिए एक बेहतरीन तस्वीर में कैद. पोस्ट के आखिर में उन्होंने सुशांत को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, '#रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भाई! ईश्वर की गोद में आप सदैव सुरक्षित रहें.'
ये भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली
छह साल पहले हुआ था सुशांत का निधन
Ground Report: नेपाल में भीषण तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, इन तस्वीरों को देखकर छलक पड़ेंगे आंसू
Ground Report: नेपाल के नुवाकोट में बुधवार (26 अगस्त) को कुदरत का कहर देखने को मिला. जहां अचानक से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. अब तक इस आपदा में 469 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 1000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस बाढ़ के बाद लगातार रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है. न्यू नेशन की टीम भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और इस आपसे से जुड़े सभी अपडेट लगातार आप तक पहुंचा रही है. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसी कुछ तस्वीरें सामने आईं. जिन्हें देखकर किसी के भी आंसू छलक पड़ेंगे. आसमान से लेकर जमीन तक बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन कुदरत के इस कहर के निशान जमीन पर साफ देखे जा सकते हैं. इस सैलाब ने कुछ ही सेकंड में सबकुछ तबाह कर दिया. ऊंची-ऊंची इमारतों और घर ताश के पत्तों की तरह सैलाब के साथ बह गए. जिनका अब नामोंनिशान नहीं बचा है. देखिये सैयद आमिर की ये ग्राउंड रिपोर्ट....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









