Responsive Scrollable Menu

Ground Report: नेपाल बाढ़ संकट: नुवाकोट बेस कैंप से व्यापक हवाई रेस्क्यू अभियान जारी

Ground Report: नेपाल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में ज़मीनी रास्तों के पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद बचाव कार्यों का पूरा दारोमदार हवाई अभियान पर आ गया है. नुवाकोट स्थित बेस कैंप को केंद्र बनाकर बड़े पैमाने पर एयरलिफ्ट और राहत अभियान चलाया जा रहा है. बाढ़ और भूस्खलन की वजह से पहाड़ी इलाकों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पर्यटक और अपने परिवारों से बिछड़े लोग अलग-थलग पड़ गए थे. प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई हेलीकॉप्टरों को लगातार सेवा में लगाया गया है. इस पूरे ऑपरेशन में नेपाली सेना के जवान लगातार अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं. पहाड़ी चोटियों और जंगलों में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना का यह मिशन चौबीसों घंटे सक्रिय है.

Continue reading on the app

IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस, जानिए सभी के नाम

IND vs AFG : भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. ऐसे में इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अभी तक अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए जल्द ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर सकती है. इस सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान सितंबर के शुरुआत दिनों में होने की उम्मीद है. ऐसे में भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिलने की उम्मीद है. उन्होंने जिम्बाब्वे टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में पहली जीत दिलाई थी. वहीं टीम की उपकप्तान तिलक वर्मा को मिल सकती है. ऐसे इन दोनों खिलाडियों का टीम में होना पक्का है.

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका  

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. उनके साथ-साथ टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी वापस आ सकते हैं. ये सभी खिलाड़ी चोट के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को भी मौका मिलना तय है. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई भी भारत में होने वाली इस सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा हो सकता है भारत का स्क्वाडट

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, प्रभुसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव और हर्षित राणा.

अफगानिस्तान पहले ही कर चुका है अपनी टीम का ऐलान

हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान को अपने कप्तान बनाया है. टीम में विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज  रहमानुल्लाह गुरबाज को भी मौका मिला है. वहीं मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक को टीम में बतौर गेंदबाज शामिल किया गया है. अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नायब बॉल और बल्ले दोनों के साथ बतौर ऑलराउंडर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई.

ये भी पढ़ें : सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को कप्तान ने माना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। श्रीलंका के खिलाफ हार के बावजूद विपक्षी टीम की तारीफ की और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Fri, 28 Aug 2026 16:15:37 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood: लापता लोगों की तलाश जारी- MEA | Balen Shah | Indians | MEA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:13:07+00:00

दिल्ली मेट्रो में ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी ! | Rakshabandhan Crowd in Delhi metro #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers