नेपाल में एक और तूफान की आहट के बीच इमरजेंसी घोषित, 5 गुना ज्यादा बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर
नेपाल में हालिया विनाशकारी बाढ़ की तबाही से लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि नुवाकोट जिले में एक बार फिर अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया. धुंडे बाजार और आसपास के इलाकों में प्रशासन ने तत्काल अलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी किनारे से हटकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. अधिकारियों की चेतावनी के मुताबिक ऊपर के इलाकों से पानी आने के बाद अगले 20 से 25 मिनट में बाढ़ का पानी यहां पहुंच सकता था.
पुलिस ने कराया इलाके को खाली
खतरे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें धुंडे बाजार में पहुंच गईं. अधिकारियों ने लाउडस्पीकर और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा.
खबर अपडेट हो रही है...
Jharkhand: झारखंड सरकार का रक्षाबंधन में बहनों को बड़ा तोहफा, 4.57 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 2,500 रुपए की सम्मान राशि
Jharkhand: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले झारखंड के गिरिडीह जिले की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त 2026 की सम्मान राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी गई है. जिले की कुल 4,57,400 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है. हेमंत सोरेन सरकार की ओर से प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में 2,500 रुपये की राशि भेजी गई है. इस तरह गिरिडीह जिले की महिलाओं के खातों में कुल 1,14,35,00,000 रुपये यानी 114.35 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. यह राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई है.
जमुआ की सबसे ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है. इस बार भी सभी संबंधित क्षेत्रों की पात्र महिलाओं के खातों में अगस्त महीने की राशि भेजी गई है. जिले में जमुआ प्रखंड की सबसे ज्यादा 53,776 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. इसके बाद धनवार में 47,819, डुमरी में 41,370 और गिरिडीह प्रखंड में 40,229 महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी गई है. इसी तरह बिरनी प्रखंड की 35,407, देवरी की 34,279, गांडेय की 32,503, बगोदर की 31,942 और बेंगाबाद की 28,805 महिलाओं को अगस्त महीने की राशि मिली है.
Maiya Yojana Update : रक्षाबंधन से पहले इन जिलों में पहुंच गई मंईयां योजना की राशि #MaiyaSammanYojana #MaiyaYojanaUpdate pic.twitter.com/TiXpBoE9PP
— The Fourth Pillar (@fourthpillartfp) August 27, 2026
नगर क्षेत्रों की महिलाओं को भी मिली राशि
आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के शहरी इलाकों की लाभुक महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया गया है. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की 27,741 महिलाओं के खाते में सम्मान राशि भेजी गई है. वहीं सरिया क्षेत्र की 25,518, गांवा की 21,350 और पीरटांड़ की 18,473 महिलाओं को भी इसका लाभ मिला है. इसके अलावा तिसरी प्रखंड की 13,582 महिलाओं, सरिया नगर पंचायत की 2,457 और धनवार नगर पंचायत की 2,149 महिलाओं के बैंक खातों में भी 2,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. इस तरह गिरिडीह जिले के सभी संबंधित प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 4,57,400 महिलाओं को अगस्त 2026 की सम्मान राशि का लाभ मिला है. रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि पहुंचने से लाभुक महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ त्योहार की खुशियां भी मिली हैं.
रक्षाबंधन के पूर्व मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में हस्तांतरित
— DC Giridih (@GiridihDc) August 27, 2026
रक्षाबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की 4,57,400 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की दर से कुल ₹114.35 करोड़ की सम्मान राशि DBT के माध्यम से… pic.twitter.com/nmX4ajNnQ7
यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों को बड़ी सौगात, मामूली ब्याज पर सोरेन सरकार देगी 15 लाख तक का लोन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








