दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई स्लीपर बस; ड्राइवर की मौत, 21 यात्री घायल
Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमदाबाद से दिल्ली जा रही माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुड़लिया गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर के केबिन के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में पुलिस की मदद की.
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: ए जर्नी ऑफ लव' प्रकाशित नहीं करेगा पेंगुइन इंडिया, ये है वजह
सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कोलवा थाना क्षेत्र में गुड़लिया गांव के नजदीक हुआ. माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस अहमदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया। ड्राइवर के केबिन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा, जिसके चलते चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।सूचना मिलने के बाद कोलवा और सदर थाना पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया.
ये भी पढ़ें: राजगढ़ में करोड़ों का खेल बेनकाब, करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के 14 आरोपी गिरफ्तार
कई एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल
हादसे में घायल यात्रियों को अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में 21 घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के अनुसार, बस अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी और गुड़लिया के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हुई है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैफिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बस ट्रक से किन परिस्थितियों में टकराई. पुलिस तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने या किसी अन्य संभावित वजह को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Live Updates: असम के धुबरी में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने BSF के जवानों को बांधी राखी
क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृत चालक की पहचान और घायल यात्रियों से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी के सफर में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: हिमालय ने दिखाया रौद्र रूप, बना तबाही का मंजर, जानिए नेपाल की जुबानी
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: ए जर्नी ऑफ लव' प्रकाशित नहीं करेगा पेंगुइन इंडिया, ये है वजह
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 'Belonging: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को न छापने का फैसला लिया है. हालांकि इस किताब को बाहर छापा जा रहा है. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम प्रकाशक द्वारा पांडुलिपि (मैन्युस्क्रिप्ट) के एक हिस्से में "संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने" की मांग को लेकर हुए मतभेद के बाद उठाया गया है. बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी इन बदलावों के लिए सहमत नहीं थीं.
10 नवंबर को जारी होना था संस्करण
बता दें कि इस संस्मरण को 10 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'अल्फ्रेड ए नॉफ' (पेंगुइन रैंडम हाउस का एक इम्प्रिंट) के जरिए जारी किया जाना था. नॉफ ने पहले ही इसकी 1 लाख प्रतियों के शुरुआती प्रिंट रन की घोषणा कर दी थी. अब जब पेंगुइन इंडिया इस प्रक्रिया से बाहर हो गया है, तो कई प्रकाशक इस किताब में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. खबर है कि हार्परकॉलिन्स भारत में इस संस्मरण को प्रकाशित और वितरित करने के लिए समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है.
सोनिया गांधी के इटली से भारत आने तक का सफर
सोनिया गांधी की सबसे निजी यादें: 'बिलीॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' में सोनिया गांधी के बचपन (युद्ध के बाद के इटली में) से लेकर भारत आने और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी तक के सफर का जिक्र होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि इस किताब में उनकी जिंदगी की कुछ अहम और चर्चित दुखद घटनाओं का भी जिक्र होगा, जिनमें संजय गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मौतें शामिल हैं. इसमें उनके सार्वजनिक जीवन में आने और भारत के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक के केंद्र में बिताए गए उनके सालों का भी जिक्र होने की भी संभावना है.
उम्मीद है कि इस किताब में उस फैसले का भी जिक्र होगा जो उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री न बनने के लिए लिया था. पब्लिशर की घोषणा में सोनिया गांधी ने कहा, "मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन बहुत कम ही ऐसी बातें सामने आईं जो उनके इरादों, उनके कामों और यहां तक कि उनकी मानवीय कमियों की सच्चाई तक पहुंच पाईं... मेरी कहानी पाठकों को उन सामाजिक और राजनीतिक बदलावों का एक अनोखा नजरिया भी देती है जिन्हें मैंने छह दशकों तक देखा है."
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









