Responsive Scrollable Menu

TMC को बड़ा झटका, अभिषेक बनर्जी, ओ'ब्रायन समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

FIR on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में TMC को एक और बड़ा झटका लगा है. TMC नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी और अन्य के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में FIR दर्ज की है. 

दरअसल, पुलिस ने कोलकाता के 9, कैमक स्ट्रीट पर अनधिकृत होर्डिंग हटाने के दौरान कथित झड़प के मामले में शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, KMC की ओर से लिखित अनुरोध मिलने के बाद 27 अगस्त को पुलिस टीम नगर निगम के अधिकारियों के साथ होर्डिंग हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी.

क्या है नेताओं पर आरोप?

पुलिस का आरोप है कि डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी, हुमायूं कबीर, बैसनोर चट्टोपाध्याय समेत अन्य लोगों ने समर्थकों के साथ मिलकर भीड़ जुटाई और पुलिसकर्मियों व KMC अधिकारियों को सरकारी ड्यूटी करने से रोकने की कोशिश की. इस मामले में शेक्सपियर सरणी थाने में BNS की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 121(1), 74, 3(5) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Continue reading on the app

पाचन से लेकर मानसिक सतर्कता तक, जानें विपरीतकरणी मुद्रा के लाभ

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। योग शरीर और मन को संतुलित करने की प्राचीन विद्मा है। रोजमर्रा की भागदौड़ से शारीरिक थकान, तनाव और पाचन संबंधित समस्या आम हैं। इन्हीं आसनों में विपरीतकरणी है, जो न सिर्फ शरीर को नई ऊर्जा देता है, बल्कि थके हुए मन को भी शांत करता है।

विपरीतकरणी आसन एक संस्कृत शब्द है, जो उल्टे होने के एक कार्य को दर्शाता है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें विपरीत का अर्थ उलटा और करणी का अर्थ करना होता है। इस आसन में आपको सर्वांगासन के समान अपने पैरों को ऊपर की ओर करना होता है। यह आसन हमारे शरीर के लिए अनेक प्रकार से लाभदायक है।

यह एक ऐसा सरल अभ्यास है जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है और इसके नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, विपरीतकरणी आसन एक बेहद प्रभावी और विश्रामकारी योग अभ्यास है, जिसका शाब्दिक अर्थ उलटी क्रिया वाला आसन या प्रवाह को मोड़ने वाला आसन होता है। इसे आधुनिक योग में अक्सर दीवार के सहारे किया जाता है।

आयुष मंत्रालय ने इसके लाभ भी टिप्पणी की है। उनके अनुसार, यह आसन गुरुत्वाकर्षण के विपरीत काम करता है, जिससे पैरों और निचले शरीर से रक्त का प्रवाह वापस हृदय और मस्तिष्क की ओर सुचारू रूप से बढ़ता है। यह हाइपोएक्टिव थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं को प्रबंधित करने में सहायक है।

विपरीतकरणी मुद्रा का एक और बड़ा लाभ थायरॉयड नियंत्रण है। साथ ही, यह हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, जिससे मानसिक सतर्कता बढ़ती है और तनाव से राहत मिलती है।

यह आसन ऐसे व्यक्तियों के लिए भी कारगर है, जिन्हें भूख कम लगती है। इसके नियमित अभ्यास से जठराग्नि तीव्र होती है, भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इसके रोजाना अभ्यास से शरीर और मन दोनों में संतुलन बना रहता है। हालांकि, शुरुआत में 5-10 मिनट से अभ्यास करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर या गंभीर समस्या वाले मरीजों को डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही अभ्यास करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: राहुल द्रविड़ या गौतम गंभीर? टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बताया किसका कोचिंग अंदाज है बेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप पांच साल के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. फिलहाल वह अभी ब्रेक पर हैं. न्यूज 18 से खास बातचीत में टी दिलीप ने ये भी बताया कि गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ में से किसके साथ उन्हें काम करने में ज्यादा अच्छा लगा और किसके कोचिंग का अंदाज बेहतर हैं. Fri, 28 Aug 2026 12:09:29 +0530

  Videos
See all

Muskan Murder Case: तिलक नगर की मॉडल मुस्कान को क्यों मारा? | Tilak Nagar Murder | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:14:17+00:00

iPhone 18 Pro Launch : Apple का बड़ा धमाका, पहली बार आएगा Foldable iPhone! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T07:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers