Amit Thackeray की कैब ड्राइवरों को चेतावनी, कहा- मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई
इसे भी पढ़ें: मराठी अस्मिताबोध की नई अभिव्यक्ति
इसे भी पढ़ें: अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला
Nepal Floods: फंसे नागरिकों की मदद के लिए Sikkim ने Task Force गठित किया
सिक्किम सरकार ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित राज्य के उन लोगों को राहत और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक कार्य बल का गठन किया है, जो वहां फंसे या लापता हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक प्रभाकर राय की अध्यक्षता वाला कार्य बल केंद्र सरकार, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आपदा से प्रभावित राज्य के लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगा।
अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के हवाले से कहा, ‘‘यह कार्य बल घटना में लापता, फंसे, घायल, मृत या किसी अन्य रूप से प्रभावित बताए गए लोगों के बारे में जानकारी एकत्र, संकलित और सत्यापित करेगा।’’ उन्होंने कहा कि कार्य बल प्रभावित सिक्किम निवासियों के परिवारों के साथ संपर्क स्थापित करेगा और उनकी स्थिति तथा ठिकाने के बारे में सत्यापित जानकारी के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा। मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई। अधिकारियों ने और शव बरामद किए हैं।
अब तक प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों से 1,545 घायल और फंसे लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 84 का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेपाल पुलिस के एक बयान के अनुसार, त्रासदी के तीसरे दिन भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहा।
अभियान में 7,451 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है, जिनमें नेपाल सेना के 2,391 जवान शामिल हैं। बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने से हिमस्खलन हुआ, जिससे पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव मध्य नेपाल के इलाकों में फैल गया। इससे कस्बों और गांवों में भारी तबाही हुई तथा मकान, वाहन, सड़कें और पुल बह गए।
पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








