Responsive Scrollable Menu

Sensex में 245 अंकों का उछाल, IT Stocks में लिवाली से Nifty भी संभला

आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.56 अंक चढ़कर 77,191.80 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.20 अंक बढ़कर 24,147.50 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

Delhi में पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में अपने घर पर रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाज को जोड़ने वाला पवित्र धागा

रामनाथ कोविंद ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई और बहन के प्यार तक सीमित नहीं है। यह त्योहार इंसानियत, आपस में सम्मान और समाज में एक-दूसरे को जोड़ने की भावना को दिखाता है। भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जहां भाई-बहन के इस रिश्ते को इतने खास तरीके से मनाया जाता है। यह धागा प्यार का एक ऐसा मजबूत बंधन है, जो जिंदगी भर कभी नहीं टूटता।

Continue reading on the app

  Sports

उधार के बैट से शुरू हुआ सफर, कैसे बास्केटबॉल प्लेयर से क्रिकेटर बने सोनल दुनिशा, बचपन के कोच ने बताई संघर्ष की कहानी

भारत के खिलाफ अकेले दम पर श्रीलंका को हार से बचाने वाले सोनल दिनुशा की कहानी काफी प्रेरणादायी है. सोनल के बचपन के कोच ने बताया कि वह पहले स्कूल में बास्केटबॉल खेला करते थे, लेकिन बाद में स्कूल कोच ने उन्हें क्रिकेट टीम में डाल दिया. शुरुआत में सोनल के पास अपना बैट तक नहीं था, फिर बहन ने उन्हें बैट खरीद कर दिया Fri, 28 Aug 2026 14:03:59 +0530

  Videos
See all

चीन के अवैध कब्ज़े वाला तिब्बत, जहाँ से हुई थी जल प्रलय की शुरुआत | Nepal Flood #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:43:37+00:00

Onion Price Hike | Kanda Express से Delhi पहुंची 450 टन प्याज | Mandi Rate | Top News | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers