Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026: कहां है साल में सिर्फ एक बार रक्षा बंधन पर खुलने वाला रहस्यमयी मंदिर?

India's Unique Temples: इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही खुलता है।

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में सस्ता हुआ प्याज! 60-70 रुपये की जगह अब कीमत हुई आधी

Onion Price in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. राजधानी के बाजारों में जहां प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, वहीं केंद्र सरकार की एजेंसियां अब इसे महज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध कराएंगी. जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 13 स्थानों पर सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है. आने वाले दिनों में बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाकर करीब 40 की जाएगी.

कृषि भवन परिसर में 35 रुपये किलो दर से बेची गई प्याज

बृहस्पतिवार को कृषि भवन परिसर में उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने नेफेड और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान कृषि भवन परिसर में लोगों को 35 रुपये किलो की दर से प्याज बेचा गया. पहले दिन करीब 400 किलो प्याज की बिक्री हुई. निधि खरे ने कहा कि देश में प्याज का उत्पादन और उपलब्धता पर्याप्त है. हालांकि त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसे नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: IT शेयरों में खरीदारी से शुरुआती कारोबार में 193 अंक चढ़ासेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में दिल्ली भेजी गई प्याज

दिल्ली में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए नासिक से चली पहली ‘कांदा एक्सप्रेस’ नई दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई. इस ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में प्याज दिल्ली भेजा गया है, जिसकी बिक्री रियायती दर पर की जाएगी. आने वाले दिनों में और भी ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है. केंद्र सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत बनाए गए बफर स्टॉक में से 840 टन प्याज दिल्ली भेजने का फैसला किया है. इसमें करीब 450 टन प्याज पहली कांदा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली भेजा गया है.

ये भी पढे़ं: Nepal Flood Live Updates: नेपाल में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 469, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली-NCR में नियंत्रण में रहेंगे प्याज के दाम

लासलगांव के स्टेशन प्रबंधक प्रितेश दुबे ने बताया कि करीब 450 टन प्याज ट्रेन से दिल्ली भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रेन को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, ताकि राजधानी के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके. सरकार का कहना है कि रियायती दर पर प्याज की बिक्री और अतिरिक्त आपूर्ति से दिल्ली-एनसीआर में कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. इससे त्योहारों के मौसम में आम उपभोक्ताओं को महंगे प्याज से राहत मिलने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को लगी थी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Live Updates: बाबा महाकाल के आंगन में मना सबसे पहले रक्षाबंधन, पुजारी परिवार की महिलाओं ने अर्पित की राखी

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन और व्यक्तिगत उपलब्धि पर बोले पड्डीकल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने टीम के प्रयास और कठिन हालात में प्रदर्शन को सराहा। अपनी स्पिन खेलने की क्षमता और सोनल-कैसरा के शानदार खेल पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की। #Cricket #TestSeries Fri, 28 Aug 2026 16:11:29 +0530

  Videos
See all

फातिमा संग Vijay Verma का नया वीडियो | #Bollywood #entertainment #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:45:22+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers