Badam Kheer Recipe: रक्षाबंधन पर मीठे में बनाएं बादाम खीर, स्वाद के साथ सेहत का भी मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Badam Kheer Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार हो और घर में मिठाई न बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस खास मौके पर अगर आप बाजार की मिठाई के बजाय घर पर कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बादाम खीर बेहतरीन विकल्प हो सकती है। दूध, बादाम और खुशबूदार इलायची से तैयार होने वाली यह खीर स्वाद में रिच होने के साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के साथ पूरा परिवार जब एक साथ बैठकर खाना खाता है, तो घर की बनी मिठाई का स्वाद इस खुशी को और बढ़ा देता है। बादाम खीर में ड्राई फ्रूट्स का स्वाद और दूध की मलाईदार मिठास मिलकर इसे खास बना देती है। अगर आप इस बार त्योहार पर कुछ ऐसा मीठा बनाना चाहते हैं, जो पारंपरिक होने के साथ थोड़ा अलग भी लगे, तो बादाम खीर जरूर ट्राई कर सकते हैं।
बादाम खीर बनाने के लिए सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/2 कप बादाम
- 3-4 बड़े चम्मच चीनी
- 4-5 हरी इलायची
- 8-10 केसर के धागे
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 1 छोटा चम्मच घी
ऐसे तैयार करें बादाम खीर
बादाम को भिगोकर करें तैयार
सबसे पहले बादाम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इनके छिलके उतारकर बादाम को बारीक पीस लें। आप चाहें तो कुछ बादाम को पतले टुकड़ों में काटकर बाद में गार्निशिंग के लिए अलग रख सकते हैं। बादाम को पीसते समय थोड़ा दूध डालने से इसका स्मूद पेस्ट आसानी से तैयार हो जाता है।
दूध को अच्छी तरह पकाएं
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे कुछ देर पकने दें। बीच-बीच में दूध को चलाते रहें, ताकि यह बर्तन के तले में चिपके नहीं। धीमी आंच पर दूध पकाने से खीर का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है।
बादाम का पेस्ट मिलाएं
अब तैयार किया हुआ बादाम पेस्ट धीरे-धीरे दूध में डालें और लगातार चलाते रहें। इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं। इसके बाद चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। खीर में इलायची पाउडर और केसर डालें। कुछ मिनट पकने के बाद जब खीर थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।
ड्राई फ्रूट्स से करें गार्निश
खीर को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें। केसर के कुछ धागे भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम खीर को आप गर्मागर्म परोस सकते हैं या कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडी भी सर्व कर सकते हैं। दोनों तरह इसका स्वाद लाजवाब लगता है।
बादाम खीर क्यों है खास?
बादाम में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि दूध कैल्शियम और प्रोटीन का स्रोत है। हालांकि खीर में चीनी और कैलोरी भी होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है। डायबिटीज या किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट के अनुसार मिठाई की मात्रा तय करनी चाहिए।
रक्षाबंधन पर इस बार अगर आप परिवार के लिए कुछ खास और घर का बना मीठा तैयार करना चाहते हैं, तो बादाम खीर की यह रेसिपी आपके त्योहार की मिठास को दोगुना कर सकती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Black Raisins: आयरन से भरपर है काली किशमिश, हड्डियों में लाएगी नई जान! कमाल के हैं 5 फायदे
Dry Lips Remedies: सूखे और फटे होंठों से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं सॉफ्ट और शाइनी लिप्स
Rakhi 2026 पर दिखना है सबसे खास? इन एक्ट्रेसेस से लें ट्रेडिशनल सूट और साड़ी के स्टाइलिंग आइडिया
Celebrity Inspired Rakhi Outfits: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही ट्रेडिशनल कपड़ों का ट्रेंड बढ़ जाता है। अगर इस बार राखी पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो खूबसूरत भी हो और स्टाइलिश भी, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये लुक आपके काम आ सकते हैं। अनारकली से लेकर प्रिंटेड सूट और साड़ी तक, इन लुक्स से आप अपने फेस्टिव स्टाइल को खास बना सकती हैं।
वाणी कपूर का पेस्टल लुक
वाणी कपूर का पेस्टल पिंक अनारकली सूट राखी के लिए एक शानदार ऑप्शन है। सूट के कपड़े में हल्की शाइन है, जो इसे रिच और एलिगेंट लुक देती है। इसके बस्टियर पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और नीचे की तरफ फ्लेयर्ड प्लीट्स आउटफिट को और आकर्षक बनाती हैं। इस लुक के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स पहनकर आप अपने स्टाइल को पूरा कर सकती हैं।
तृप्ति डिमरी का प्रिंटेड सूट
अगर आपको लगता है कि चूड़ीदार अब फैशन में नहीं है, तो तृप्ति डिमरी का लुक आपकी सोच बदल सकता है। उन्होंने पीले कलर का प्रिंटेड सेट पहना है, जिस पर नेकलाइन और हेमलाइन के पास हल्की एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया, जो पूरे लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट देता है।
रश्मिका का सिंपल फेस्टिव लुक
रश्मिका मंदाना का अर्थी टोन वाला सूट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं। लंबे कुर्ते के सिर्फ हेम पर एम्ब्रॉयडरी है, जबकि दुपट्टे पर की गई कढ़ाई इसे फेस्टिव टच देती है। इस आउटफिट की खासियत इसका सिंपल डिजाइन और शानदार फिट है।
कैटरीना की लाल साड़ी
राखी के मौके पर लाल रंग हमेशा खूबसूरत लगता है। कैटरीना कैफ की रेड प्रिंटेड साड़ी इसी का शानदार उदाहरण है। साड़ी पर बने ट्रेडिशनल फ्लोरल मोटिफ्स इसे और खूबसूरत बनाते हैं। उन्होंने इसके साथ गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स और लाल बिंदी पहनी, जिससे लुक सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट नजर आया।
जाह्नवी की पिंक साड़ी
जाह्नवी कपूर का रास्पबेरी पिंक साड़ी लुक भी फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। हल्के फैब्रिक वाली इस साड़ी में हैवी वर्क वाला स्ट्रैपी ब्लाउज इसे ग्लैमरस टच देता है। उन्होंने गले में नेकलेस या ईयररिंग्स पहनने है जो लुक को और खास बना रहा है।
राखी पर ऐसे करें स्टाइल
अगर आप राखी पर ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो इन सेलिब्रिटी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पेस्टल अनारकली, प्रिंटेड सूट, एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा या लाल साड़ी इनमें से अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी स्टाइल चुन सकती हैं। खास बात यह है कि इन आउटफिट्स को आप राखी के अलावा शादी, रिसेप्शन और दूसरे फेस्टिव फंक्शन्स में भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़े- इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









