Responsive Scrollable Menu

China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा

के जे एम वर्मा बीजिंग, 28 अगस्त चीन ने तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद ‘लेवल-चार’ का अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि दो नदियों के संगम के पास बनी एक नई ‘अवरोधक झील’ के टूटने का खतरा काफी बढ़ गया है जिससे निचले इलाकों में भीषण बाढ़ आ सकती है। अवरोधक झील वह झील होती है जो किसी प्राकृतिक रुकावट के कारण नदी या जलधारा का रास्ता बंद हो जाने से बनती है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की और छोचेन खोला तथा पुरेपु त्संगपो नदियों के संगम के पास बनी इस ‘अवरोधक झील’ से पैदा हुए खतरे को लेकर आगाह किया।

ये दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में भोटे कोशी नदी की धारा का हिस्सा हैं। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए चीन की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली में चार स्तर हैं। इनमें ‘लेवल-1’ सबसे गंभीर और ‘लेवल-4’ सबसे निचला स्तर है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक झील में अनुमानित 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था। पूर्वानुमान के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण अगले तीन दिन में झील में पानी का प्रवाह करीब 30 लाख घन मीटर तक पहुंच सकता है जिससे इसके टूटने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में बाढ़ का पानी नीचे की ओर तेजी से बह सकता है और चीन-नेपाल सीमा पर स्थित गिरोंग पोर्ट तथा आसपास के निचले इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।

इसके मद्देनजर जल संसाधन मंत्रालय ने स्थानीय अधिकारियों को ‘अवरोधक झील’ और बारिश की स्थिति पर कड़ी नजर रखने, मौसम और जल प्रवाह के पूर्वानुमान तथा जोखिम के आकलन को बेहतर बनाने व निचले इलाकों में संभावित रूप से प्रभावित होने वाले लोगों की सटीक पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, चीन ने नेपाल सीमा के पास तिब्बत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए उपग्रहों और ड्रोनों को तैनात किया है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने बताया कि उसने प्रभावित क्षेत्र की आपातकालीन तस्वीरें लेने और पुरानी तस्वीरें जुटाने के लिए उपग्रह संसाधनों का इस्तेमाल शुरू किया है।

अब तक आपदा के आकलन और राहत कार्यों में मदद के लिए संबंधित विभागों को आपदा से पहले की पांच और आपदा के बाद की 10 तस्वीरें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, चीन ने इलाके का व्यापक हवाई सर्वेक्षण करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले कैमरों से लैस अपे ड्रोन ‘विंग लोंग’ को भी तैनात किया है। वहीं, बचावकर्मी अभियान के दौरान छोटे ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन ड्रोन में लगे उच्च-गुणवत्ता वाले कैमरों की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाके का वास्तविक-समय में 3डी मॉडल तैयार किया जाएगा। इससे बचाव अभियान के नियंत्रण केंद्र को पूरे क्षेत्र की स्थिति समझने और उन इलाकों को चिह्नित करने में मदद मिलेगी, जहां सबसे पहले तलाशी अभियान चलाने की जरूरत है। इसके अलावा, बचावकर्मी घने वन क्षेत्रों और कीचड़ में समा चुके इलाकों में लापता लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन में लगे यूएवी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

चीन के अनुसार, 26 अगस्त को तिब्बत-नेपाल सीमा के पास गिरोंग काउंटी के गिरोंग पोर्ट में अचानक आई बाढ़ के बाद कई विदेशी पर्यटकों समेत 558 लोग लापता हो गए थे। हालांकि, इस विशाल ‘अवरोधक झील’ के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चीनी अधिकारियों को आशंका है कि झील टूटने से एक और बड़ी आपदा आ सकती है।

‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, चीन की सरकारी इंजीनियरिंग और बचाव कंपनी ‘चीन अन्नोंग’ की आठ सदस्यीय अग्रिम टीम संचार और खोज उपकरणों के साथ बृहस्पतिवार को गिरोंग काउंटी पहुंची। टीम नदी के ऊपरी हिस्से में बने अवरोध से संबंधित आंकड़े जुटाएगी। मौके पर मौजूद बचावकर्मियों के मुताबिक, पोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी के ऊपरी हिस्से में जमा मलबे को सुरक्षित रूप से हटाने से पहले अवरोधक झील के खतरे को टालना जरूरी है।

अग्निशमन कर्मियों ने झील की पूरी परिधि के आसपास कई बिंदु चिह्नित करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। इन बिंदुओं के निर्देशांक के आधार पर झील के जल क्षेत्र का आकलन किया जा सकेगा। ड्रोन से मिले दृश्यों में पता चला कि बुधवार रात की तुलना में झील का जलस्तर बढ़ गया।

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। ये अधिकारी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करेंगे और प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, तिब्बत में भारत-चीन सीमा की निगरानी करने वाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पश्चिमी कमान के एक निरीक्षण दल को भी बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया।

यह दल गिरोंग काउंटी में सैन्यकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त राहत और बचाव अभियानों के बीच समन्वय स्थापित करेगा।

Continue reading on the app

Tata Motors ने पेश की नई ब्रांड पहचान TATA.cars, सभी यात्री वाहन एक मंच पर

घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने बृहस्पतिवार को अपने यात्री वाहन कारोबार के लिए नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’ पेश की। टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि इस ब्रांड के तहत उसके हैचबैक, सेडान, प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहन पोर्टफोलियो को एक साझा पहचान दी जाएगी। टीएमपीवी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘भारत की पहली स्वदेशी कार से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन खंड की अगुवाई करने और सुरक्षा को आम बनाने तक, हमने लगातार सीमाओं को चुनौती दी है और लाखों ग्राहकों के लिए संभावनाओं का विस्तार किया है।

वैसे, हमारी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाएं अभी आगे हैं। आज हम ‘टाटा.कार्स’ पेश कर रहे हैं।’’ कंपनी ने कहा कि ‘कुछ भी बहुत दूर नहीं’ उसका नया ब्रांड वादा होगा। नई ब्रांड पहचान डिजिटल माध्यमों, खुदरा प्रतिष्ठानों, सेवा केंद्रों और अन्य ग्राहक-सामना करने वाले मंचों पर इस्तेमाल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड उसकी कानूनी इकाई बनी रहेगी और वैधानिक, नियामकीय तथा निवेशक संबंधी संचार में इसी नाम का इस्तेमाल जारी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

England vs Pakistan Test: Jordan Cox के अर्धशतक से संभली टीम, बनाए 180 रन

जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआती झटकों से उबारा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुबह के सत्र में चार विकेट गंवा दिए थे। उसने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 180 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में 26 ओवरों में केवल डैन लॉरेंस के विकेट के नुकसान पर 100 रन जोड़े। कॉक्स 102 गेंदों पर 55 रन और स्मिथ 53 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 60 रन जोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

लॉरेंस की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ जब 15 रन पर थे तब विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच छोड़ दिया था। इससे पहले खुर्रम शहजाद की गेंद पर लॉरेंस को भी जीवनदान मिला जब गेंद मिडविकेट पर शान मसूद के हाथों से उछल गई। जब लॉरेंस 17 रन पर थे, तब मसूद ने इसकी भरपाई की।

इसे भी पढ़ें: ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

लॉरेंस ने अली उस्मान की गेंद को लेग साइड की ओर धकेला और दौड़ पड़े। लेकिन कॉक्स रन लेने में दिलचस्पी नहीं रखते थे और लॉरेंस मसूद के थ्रो से बचने के लिए बहुत देर से मुड़े। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सुबह के सत्र में आठ ओवरों में तीन विकेट लिए, लेकिन दोपहर के पांच ओवरों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

कॉक्स ने उस्मान की गेंदों पर लगातार चौके लगाकर टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:36 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026 : आज चंद्र ग्रहण है, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? | Top News | Lunar Eclipse | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:47:14+00:00

Weather Update : 8 राज्यों पर बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया Heavy Rain Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers