Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने इमरान के बेटों का इंटरव्यू रोकने को कहा:स्काई स्पोर्ट्स ने 18 मिनट का इंटरव्यू दिखाया, वॉकआउट की धमकी भी बेअसर रही

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैच से वॉकआउट करने तक की चेतावनी दे दी थी। हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने PCB की आपत्तियों के बावजूद हुए तय समय पर 18 मिनट का इंटरव्यू ऑन-एयर किया। लंच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैदान पर लौटने को लेकर भी कुछ समय के लिए रोकने की धमकी दी गई, लेकिन पाकिस्तान ने बाद में खेल जारी रखा। इंटरव्यू दिखाने पर PCB ने दी थी धमकी इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने लिया था। एथरटन उन 21 कप्तानों में शामिल हैं, जिन्होंने इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। क्रिकइंफो और द गार्जियन समेत कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के बेटों के चर्चा में आने से PCB खुश नहीं था। बोर्ड ने यहां तक कहा था कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम टीवी पर इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैदान में नहीं उतरेगी। इमरान की जेल स्थिति पर दो पत्र भेजे गए दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के जेल में होने की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो पत्र भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में तैयार किया गया था, लेकिन उससे मनचाहा बदलाव नहीं आया। दूसरा पत्र इसी हफ्ते की शुरुआत में भेजा गया था। यह पत्र उस समय भेजा गया, जब इमरान को थोड़े समय की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल ले जाया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। वे वहां खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं।

Continue reading on the app

बार-बार पेशाब आने की क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया ये 4 खाद्य पदार्थ बन सकते हैं कारण

Urinary Frequency: ये खाद्य पदार्थ सभी लोगों में बार-बार पेशाब आने की वजह नहीं बनते. वहीं, किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि अगर समस्या लगातार रहती है तो इसके पीछे की वजह की टेस्ट हो सकती है. 

The post बार-बार पेशाब आने की क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया ये 4 खाद्य पदार्थ बन सकते हैं कारण appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास,जीसीटी का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. प्रज्ञानानंद की ये खिताबी इसलिए भी रोमांचक रही क्योंकि वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना से 6 अंक पीछे चल रहे थे, लेकिन पीछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपनी बेहतरीन वापसी से सबको चौंका दिया और चैंपियन बने. Fri, 28 Aug 2026 10:56:50 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers