Responsive Scrollable Menu

September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, देखिए इस महीने के सभी मुख्य व्रत-त्यौहारों की पूरी सूची

सितंबर का महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने में कई खास और मुख्य त्योहार आने वाले हैं। असल में इस माह की शुरुआत श्री कृ्ष्ण जन्माष्टमी से होने वाली है। सितंबर में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।
 महीने के आखिरी में पितृपक्ष की शुरुआत होगी। हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इन व्रत-त्योहारों की तिथि को आप जल्दी से नोट कर लें। आइए आपको बताते हैं सितंबर महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की लिस्ट। 

सितंबर व्रत-त्योहारों की लिस्ट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- 4 सितंबर, शुक्रवार
अजा एकादशी- 7 सितंबर, सोमवार
कुशाग्रहणी/पिठोरी अमावस्या- 10 सितंबर, गुरुवार
हरतालिका तीज- 14 सितंबर, सोमवार
कलंक चतुर्थी- 14 सितंबर, सोमवार
गणेश चतुर्थी- 14 सितंबर, सोमवार
श्रीमहालक्ष्मी व्रत शुरू - 18 सितंबर, शुक्रवार
राधाष्टमी- 19 सितंबर, शनिवार
पद्मा एकादशी- 22 सितंबर, मंगलवार
वामन जयंती - 23 सितंबर, बुधवार
अनंत चतुर्दशी व्रत- 25 सितंबर, शुक्रवार
प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध- 26 सितंबर, शनिवार
पितृपक्ष आरंभ- 27 सितंबर, रविवार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी
इस बार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाई जाएगी। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में माता देवकी और पिता नंदन के घर अवतार लिया था। इस दिन बाल गोपाल की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।

अजा एकादशी
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। इस महीने में अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा।

पिठोरी अमावस्या
भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है। वहीं, पूजा के लिए कुश इकट्ठा किया जाता है और सालभर पूजा में इन्हें ही प्रयोग करते हैं। इसलिए इसको कुशाग्रहणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल यह तिथि 10 सितंबर, गुरुवार को है।

हरतालिका तीज
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। भाद्रपद मास की तृतीय तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 14 सितंबर 2026, सोमवार को पड़ रही है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गणेश चतुर्थी
सितंबर का महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि  से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरु होगा और यह पर्व 10 दिन तक चलेगा। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को है। यह त्योहार गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी के दिन तक, भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

कलंक चतुर्थी
 इस तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि को कलंक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन शुरुआत से लेकर चतुर्थी तिथि की समाप्ति तक चंद्र दर्शन को पुराणों में वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर आप ने कलंक चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन कर लिए, तो मिथ्या कलंक यानी झूठे आरोप लगने की आशंका रहती हैं। इस साल कलंक चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को है।

महालक्ष्मी व्रत आरंभ
भाद्रपद माह में श्रीमहालक्ष्मी व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी का व्रत और पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आपके अटके हुए सारे कार्य पूर्ण होते हैं। महालक्ष्मी का व्रत 18 सितंबर 2026, शुक्रवार से शुरु होने जा रहा है, जो पूरे 16 दिनों तक रहने वाला है। 

राधाष्टमी
सितंबर महीने में राधाष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी का व्रत किया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन राधा-रानी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन विधि-विधान से राधा-रानी की पूजा की जाती है। राधाष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी।

पद्मा एकादशी
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पद्मा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत रुप से पूजा की जाएगी और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस बार पद्मा एकादशी का व्रत 22 सितंबर, मंगलवार मनाई जाएगी।

वामन जयंती
हिंदू धर्म में वामन जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। इस भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वामन जयंती मनाई जाएगी। इस बार यह तिथि  23 सितंबर, बुधवार के दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रवण नक्षत्र के अभ‍िज‍ीत मुहूर्त में श्रीहर‍ि का वामन अवतार में प्रकाट्य हुआ था। वामन जयंती पर भगवान विष्णु की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की जाती है।

अनंत चतुर्दशी
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त बप्पा की विधि-विधान से पूजा करते हैं और उन्हें विदा करते हैं। मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को विराजमान करने के बाद उन्हेंडेढ़, ढाई, पांच, सात या फिर 11 दिनों तक घरों में विराजमान किया जाता है। वहीं, इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन 14 गांठों वाला रेशमी अनंत सूत्र कलाई पर बाधा जाता है, जो 14 लोकों और भगवान विष्णु की रक्षा का प्रतीक है।

प्रोष्ठपदी पूर्णिमा
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रोष्ठपदी पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन पितरों की पूजा, तर्पण, श्राद्ध आदि कार्य किए शुरु हो जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल प्रोष्ठपदी पूर्णिमा 26 सितंबर, शनिवार को पड़ रही है।

पितृपक्ष आरंभ
इस साल पितृपक्ष यानी श्राद्ध का शुरुआत 27 सितंबर, रविवार से हो रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान पितृ धरती पर आते हैं, अपने परिवारजनों से पास आते हैं। ऐसे में उनके नाम से श्राद्ध, तर्पण आदि कार्य कराने से परिवार पर पितरों की कृपा बनीं रहती है। इसके साथ ही सुख-शांति के संयोग बने रहते हैं।

Continue reading on the app

China Lake Burst: 'नेपाल प्रलय' से खोया परिवार। दशहत में जनता | Nepal | Tibet Border | Flood Alert

China Lake Burst: 'नेपाल प्रलय' से खोया परिवार। दशहत में जनता | Nepal | Tibet Border | Flood Alert नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की संख्या करीब 2,500 पहुंच गई है। अब तक 586 शव बरामद हो चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में अभी भी 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है। इसके अलावा करीब 400 भारतीय तिब्बत में फंसे हुए हैं। MEA ने बताया कि चीन की तरफ फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से नेपाल पहुंच चुके हैं। पहाड़ी इलाकों में राहत-बचाव का काम अभी जारी है। इसी बीच भोटेकोशी नदी के पास फिर पानी बढ़ने लगा है, जिससे एक और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बनी दो झीलों पर नेपाल की नजर है। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार, जब तक दोनों झीलों का पानी पूरी तरह निकल नहीं जाता, तब तक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इनमें से एक झील शुक्रवार को ओवरफ्लो होने लगी, जबकि दूसरी झील का आकार लगातार बढ़ रहा है। उसके पानी के बाहर निकलने का कोई स्पष्ट रास्ता अभी दिखाई नहीं दे रहा है। #ChinaLakeBurst #NepalFloods #TibetBorder #SJaishankar #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 की मेजबानी पर उठे सवाल, Japan की Cricket सुविधाओं पर उठे बड़े सवाल!

क्रिकेटरों के रहने की व्यवस्था के स्टैंडर्ड को लेकर चिंताओं के बीच, फुल-मेंबर क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्रतिनिधियों को तुरंत जापान जाकर वहां दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कहा है। ACC की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें खास तौर पर खिलाड़ियों को दिए गए कमरों के आकार को लेकर चिंता जताई गई। खबरों के मुताबिक, ये कमरे इतने छोटे हैं कि दो क्रिकेटर अपने किटबैग और सामान के साथ इनमें आराम से नहीं रह सकते।
 

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant को R Ashwin की कड़ी नसीहत: जिम्मेदारी दिखाओ, खत्म करो ये Attitude


मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि यह एक असली समस्या है, क्योंकि कमरे बहुत छोटे हैं। अगर कोई खिलाड़ी अपना किटबैग खोलता है, तो खड़े होने के लिए ज़्यादा जगह नहीं बचेगी। हम इस समस्या का कोई समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि बैठक में ज़्यादातर बोर्ड ने दी जा रही सुविधाओं पर कोई खास असहमति नहीं जताई, हालांकि रहने की जगह का साइज़ एक असली चिंता का विषय बनकर उभरा। खबर है कि एक बोर्ड सदस्य ने चेतावनी दी कि अगर सुविधाएँ ज़रूरी स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं हुईं, तो बोर्ड अपनी पूरी मज़बूत टीम के बजाय 'B' टीम भेजने पर विचार कर सकता है।

इस चर्चा के बीच, एक फुल-मेंबर बोर्ड के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि फुल-मेंबर देशों के प्रतिनिधियों को तुरंत जापान जाना चाहिए और सुविधाओं का खुद जाकर जायज़ा लेना चाहिए। इसके बाद प्रतिनिधि अपने-अपने बोर्ड को फ़ीडबैक देंगे, जिसके आधार पर यह फ़ैसला लिया जा सकेगा कि क्या ये सुविधाएँ हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों के लिए ज़रूरी मानकों को पूरा करती हैं या नहीं। एशियाई खेलों के पिछले एडिशन में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था, क्योंकि फ़ाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था और भारत की रैंकिंग बेहतर थी। BCCI ने पुरुषों और महिलाओं, दोनों ही टीमों के लिए मजबूत स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: PCB Lords Test Controversy | लॉर्ड्स टेस्ट बहिष्कार की PCB की धमकी से बेखबर थे सरफराज अहमद, बोले- 'उस वक्त हम लंच कर रहे थे'


एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रित बुमराह।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 29 Aug 2026 13:22:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates : नेपाल में जलप्रलय के पीछे चीन का 'वॉटर बम'? तबाही पर उठे बड़े सवाल! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:15:17+00:00

Bareilly Stampede News: मेयर का राखी कार्यक्रम, 1 महिला की मौत | Umesh Gautam | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T08:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers