Nepal Flood Live Updates: नेपाल में आई बाढ़ में 389 लोगों की मौत की पुष्टि, अभी भी करीब 1500 लोग लापता
Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार सुबह आई आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है. इनमें से 359 लोगों की मौत नेपाल में हुई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की जान गई है. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. बताया जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने से हुए बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण बाढ़ आई थी. इससे पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव बुधवार को मध्य नेपाल से होकर नीचे की ओर बह निकला, जिससे कई शहर और गांव तबाह हो गए, घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.
AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए ‘जेन-जी’ आंदोलन ने लोगों के भीतर सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने का डर खत्म कर दिया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को छात्रों और युवाओं तक पहुंचने के लिए मजबूर किया है। बोरा ने कहा कि पिछले एक दशक से सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ बोलने और सरकार से सवाल पूछने को लेकर लोगों में पहले डर था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन से संबद्ध वामपंथी छात्र संगठन आइसा की प्रमुख बोरा ने नागपुर के वसंतराव देशपांडे सभागार में ‘रजिस्टेंस (प्रतिरोध) -सब याद रखा जाएगा’ विषय पर एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ और ‘‘देशद्रोही’’ बताकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की।
बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों ने लोगों के भीतर आवाज उठाने का डर खत्म कर दिया और अब नागरिकों के सवालों से सत्तारूढ़ भाजपा डरी हुई है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ जंतर-मंतर पर 23 दिन तक भूख हड़ताल करने वाली आइसा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा ने कभी कल्पना नहीं की थी कि पिछले कुछ महीनों में वह युवाओं के बीच इतनी अलोकप्रिय हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi






