Responsive Scrollable Menu

Horoscope 28 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

दूसरों के झगड़ों से दूर ही रहें। भाग्यबल से विकास पथ पर बढेंगे। आय के साधन बढ़ने से प्रसन्नता होगी। आपकी सफलताएं अग्रगण्य बनाएगी।

वृष

व्यवहार में कठोरता से लोग विचलित रहेंगे। बिना परवाह किए निश्चित पथ पर चलेंगे। मनोकामना पूरी होगी- अप्रत्याशित लाभ। सरकारी दफ्तरों में अटके हुए काम बनेंगे।

मिथुन

सभी प्रकार के विरोधी प्रबल रहेंगे। सावधान! जेब पर डाका पड सकता है। महत्वपूर्ण मित्रों/रिश्तेदारों से भेंट मुलाकात। कार्यक्षेत्र बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

कर्क

परीक्षर्थियों को अच्छे परिणाम से खुशी होगी। नकद और उपहारों की प्राप्त। व्यक्तित्व में निखार/उभार आयेगा। सफलताओं से परिपूर्ण दिन।

सिंह

पारिवारिक मामलों में उदासीन/उदास रहेंगे। परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य होंगे। पड़ोसियों से संबंध मधुर/बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में आयेगा नयापन।

कन्या

विशेष उपलब्धि से सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ और शुभ समाचार। जिद्दीपन छोड़ने पर व्यवस्थाएं सुधरेंगी। आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा लें, तत विवाद संभव।

तुला

स्वास्थ्य में सुधार होगा, परहेज रखें। अधिकार भी बढ़ेंगे और धन की आमदनी भी। शुभ कार्यों के लिए ऋण मिलेगा/उतरेगा। राजनैतिक दल से घनिष्ठता बढ़ेगी। 

वृश्चिक 

दूसरों की गलती और आरोप आप पर। उन्नति के सोपान पर चढ़कर गौरव की अनुभूति। नकद व अन्य रूप में उपहार मिलेंगे। उलझनें आपको घेरे रहेंगी।

धनु

आत्म केन्दि्रत रहते हुए कार्यकलाप रखेंगे। धन संबंधी समस्याएं खड़ी रहेगी। घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन। आपके कला-कौशल की प्रशंसा होगी। 

मकर 

प्रेम/विवाहोत्तर संबंध प्रगाढ़ होंगे। चिंताजनक हालात बनेंगे। व्यावसायिक मामलों में ठोस निर्णय और सफलता। मनोरथ पूरे होंगे, लक्ष्य सिद्ध होगा।

कुंभ

मानसिक तनाव तथा सुस्ती बनी रहेगी। परिस्थितियां विचलित कर सकती है। सुख-सुविधा साधन जुटाने पर बल रहेगा। यात्रा संभव, स्थगित करना ठीक रहेगा।

मीन

आज व्यवसाय में मन लगेगा। किसी बुरी आदत के कारण खर्च एवं बदनामी। चल-अचल सम्पत्ति संबंधी कार्य सफल होंगे। चलायमान स्थिति, भ्रमण होता रहेगा।

Continue reading on the app

Mahashtra Marathi Language Row: मराठी भाषा पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान! #shorts #viral #news #marathi

Mahashtra Marathi Language Row: मराठी भाषा पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान! #shorts #viral #news #marathi #maharashtra #marathi #marathilanguage #marathilanguagerow #maharashtranews #marathinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के फैसले का बचाव किया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन देने का फैसला ‘उल्टा’ नहीं पड़ा क्योंकि यह फैसला स्थानीय मौसम और टीम के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर आउट करने के बाद भारत ने मेजबान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला किया। श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर से 13 रन पीछे रह गया था।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था, इसलिए फैसला सही नजर आ रहा था। लेकिन मेजबान टीम ने पांचवें और आखिरी दिन पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। गिल ने बृहस्पतिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया।

हम यह भी सोच रहे थे कि चौथे या पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना होगी या नहीं। हम उस जोखिम को लेना चाहते थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह था कि क्या हमें चौथे दिन दोबारा बल्लेबाजी करनी चाहिए और 200 रन बनाकर उन्हें करीब 400 रन का लक्ष्य देना चाहिए, या फिर फॉलोऑन देना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

यही फैसला हमारे सामने था। ’’ गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने फॉलोऑन नहीं दिया होता और बारिश हो जाती, तो आप पूछ सकते थे कि हमने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया।

लेकिन आपको उस स्थिति में सर्वश्रेष्ठ संभव फैसला लेना होता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ा। ’’ गिल ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भी उनके प्रदर्शन का श्रेय दिया।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘वे सचमुच बढ़िया खेले। कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं। भारत में या किसी भी टर्निंग पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों के आउट होने के तीन प्रमुख तरीके होते हैं, पीछे या स्लिप में कैच लपका जाना, पगबाधा और बोल्ड करना।

इस मैच में कई पगबाधा की अपीलें भारत के पक्ष में नहीं गईं जिसके कारण टीम को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। ’’ पर क्या यह ड्रॉ हार जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि भारत ने पहले से चौथे दिन तक दबदबा बनाया था? भारत ने इस टेस्ट की अपनी एकमात्र पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

इसके बाद श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर आउट किया और दूसरी पारी में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। गिल ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह हार जैसा महसूस हुआ। लेकिन निश्चित रूप से, जब आप पहली पारी में 500 रन बनाते हैं और दूसरी पारी में दो शुरुआती विकेट भी ले लेते हैं तो हमारे पास तीन दिनों में सिर्फ 18 विकेट लेने का काम रह जाता है।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

आमतौर पर ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि आप मैच जीत जाएंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम जिस स्थिति में थे, उसमें उन्होंने जिस तरह मैच ड्रॉ कराया, इसका श्रेय उन्हें जाता है। यह निश्चित रूप से निराशाजनक था।

हम जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हमें उनके जज्बे को भी श्रेय देना होगा। ’’ हालांकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:26 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : कुदरत के कहर के बीच सिलेंडर की लूट! | Nepal Flash Flood | N18G | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:15:20+00:00

Weather Update : 8 राज्यों पर बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया Heavy Rain Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers