Aamir Khan 3rd Wedding: 61 की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी संग इस दिन करेंगे प्राइवेट वेडिंग
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं और अब ताजा जानकारी के मुताबिक, वह अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।
'हॉटरफ्लाय' की रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता जल्द ही गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरे हैं कि आमिर-गौरी 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी रचा सकते हैं। शादी के सभी फंक्शन्स बेहद सादगीपूर्ण होंगे, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर और गौरी अपनी शादी को धूम-धाम से न करने बजाय प्राइवेट और पारिवारिक माहौल में इस खास पल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
#AamirKhan is getting married again and true to his persona and image, he's doing it entirely on his own terms.
— Filmfare (@filmfare) June 3, 2026
According to a source close to the family, Aamir and Gauri have been living together as a family for just over a year now. "They have built a happy, stable life… pic.twitter.com/pZKvskVoTN
पिछले एक साल से साथ बिता रहे हैं जिंदगी
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले एक साल से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया और अब इसे ऑफिशियल रूप देने का फैसला किया है।
करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने साथ मिलकर एक स्टेबल और खुशहाल जीवन बनाया है और अब वे अपने प्रियजनों की मौजूदगी में इस रिश्ते का जश्न मनाना चाहते हैं।
आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर किया गर्लफ्रेंड का खुलासा
आमिर खान ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने वाले आमिर ने उस दिन खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।
इसके बाद से दोनों को कई कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती रहीं।
आमिर और गौरी में कितना है उम्र का फासला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 वर्षीय आमिर खान और 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट के बीच लगभग 14 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, दोनों के बीच मजबूत समझ और गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनका रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है।
2 शादियां कर चुके आमिर
अगर यह शादी होती है तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले अभिनेता ने रीना दत्ता से विवाह किया था। दोनों की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और आइरा खान।
इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। दोनों के बेटे आजाद का जन्म इसी रिश्ते से हुआ। हालांकि, 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक के बाद भी आमिर और किरण के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं और दोनों कई प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते नजर आते हैं।
Shahi Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, काजू और इस खास चीज से मिलेगी क्रीमी ग्रेवी
Food At Home On Raksha Bandhan : शाही पनीर बनाने की आसान विधि. घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए पनीर, काजू, टमाटर, प्याज और मसालों का उपयोग करें. ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए काजू और क्रीम डालें. तैयार शाही पनीर को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से धनिया और थोड़ी सी क्रीम से गार्निश करें. गरमा-गरम शाही पनीर को रोटी, चपाती, नान या पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18










