Responsive Scrollable Menu

Daily Menu से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Kale Chane ki Chatni, मिलेगा खट्टा-मीठा और Spicy Twist

क्या आपने कभी काले चने की चटनी खाईं? अगर नहीं तो एक बार अपने घर पर इसे जरुर बनाएं। काले चने की चटनी का स्वाद भी गजब का होता और यह खाने में भी हेल्दी होती है। रोजाना एक तरह का खाना खाकर आप भी बोर हो गए होंगे। इसलिए अपने टेस्ट में नयापन लाने के लिए घर में बनाएं काले चने की चटनी। 
इसमें काफी प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही यह खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। आइए आपको काले चने की चटनी की रेसिपी बताते हैं।

काले चने की चटनी के लिए सामग्री
-काले चने-1 कप भीगे हुए
-लहसुन- 8-10
-अदरक-1 इंच
-हरी मिर्च- 3-4
-ताजा हरा धनिया-1 कप
-काला नमक-1/2 छोटा चम्मच
-सादा नमक- स्वादानुसार
-नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
-सरसों का तेल- 2 छोटे चम्मच
-टमाटर-1
-कटा हुआ प्याज- 1 छोटा
-हींग- 1 चुटकी

काले चने की चटनी बनाने की विधि
 - रात के समय काले चनों को भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह कुकर में 4-5 सीटी लगाकर इसे अच्छे से उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि चना पूरी तरह से उबाल जाएं और नरम नजर आए।

 - इसके बाद एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल या घी गर्म करें। अब इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का से भून लें।

 - इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं, जब तक यह टमाटर नरम न हो जाए।

 - अब इसमें उबले हुए काले चने डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लें। जिससे मसालों का स्वाद चनों में अंदर तक मिक्स कर लें।

 - इसके बाद गैस को बंद करें और इस पूरे मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण को मिक्सी के जार में डालें। फिर हरा धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें।

 - इस चटनी को आप एक बाउल में निकाल लें। नींबू का रस मिलाएं। यदि आप और भी स्वाद चाहती हैं, तो राई और करी पत्तों का तड़का लगा सकते हैं। 

 - तैयार है आपकी चटपटी और स्वादिष्ट काले चने की चटनी।  इसको आप पराठों, पूरी या दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। 

Continue reading on the app

Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद

अगर आप मानसून की शाम में कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो घर पर डोनट बनाकर देख सकते हैं। डोनट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे घर पर बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। खास बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या क्रीम ग्लेज से सजा सकते हैं। बारिश के मौसम में गरम चाय या कॉफी के साथ ताजा बने डोनट का स्वाद और भी अच्छा लगता है। अगर आप घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह आसान डोनट रेसिपी जरूर ट्राई करें।

डोनट बनाने के लिए सामग्री
डोनट का आटा तैयार करने के लिए: 4½ कप मैदा, 1½ कप गुनगुना दूध, 1 छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट, 1 छोटा चम्मच चीनी, यीस्ट एक्टिव करने के लिए ½ कप चीनी, एक चुटकी नमक, 1 छोटा चम्मच दही और 3 बड़े चम्मच बिना नमक वाला नरम मक्खन।
नोट: अंडे वाला डोनट बनाने के लिए: दही की जगह कमरे के तापमान पर रखे 2 अंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डोनट तलने के लिए: जरूरत के अनुसार तेल।
डोनट सजाने के लिए: पिसी हुई चीनी, पिंघली हुई चॉकलेट, कटी हुई स्ट्रॉबेरी या कोई और फल या चॉकलेट के टुकड़े। इसे भी पढ़ें: Healthy Breakfast Ideas: बच्चों की डाइट में Apple शामिल करने के ये 5 Creative तरीके, Fruits के नखरे होंगे अब खत्म

डोनट का आटा कैसे तैयार करें?
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गुनगुना दूध लें। इसमें इंस्टेंट यीस्ट और एक छोटा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब दूध के ऊपर हल्का झाग दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि यीस्ट एक्टिव हो गया है।

अब इसमें आधा कप चीनी, एक चुटकी नमक, एक छोटा चम्मच दही और नरम मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप अंडे वाला डोनट बना रहे हैं तो दही की जगह 2 अंडे डालें।

इसके बाद धीरे-धीरे मैदा डालते जाएं और इसे मिलाकर आटा तैयार करें। आटे को करीब 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह गूंधें। आटा नरम, चिकना और थोड़ा चिपचिपा होना चाहिए।

अब आटे को ढककर करीब 45 मिनट से 1 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। जब आटा फूलकर लगभग दोगुना हो जाए तो समझ जाएं कि यह डोनट बनाने के लिए तैयार है।

डोनट का आकार कैसे दें?
आटा फूलने के बाद इसे हल्के हाथों से दबाकर इसकी हवा निकाल दें। अब इसे बेलकर एक मोटी शीट तैयार करें। डोनट कटर या किसी गोल आकार के कटर की मदद से डोनट काटें।

हर डोनट के बीच में एक छोटा सा छेद करें। तैयार डोनट को बटर पेपर पर रखें। सभी डोनट तैयार करने के बाद इन्हें ढककर करीब 30 मिनट के लिए दोबारा रख दें। इससे डोनट अच्छी तरह फूल जाएंगे और तलने के बाद नरम बनेंगे।

डोनट को कैसे तलें?
एक कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर धीमी-मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना डोनट बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं। अब सावधानी से डोनट को गर्म तेल में डालें और धीमी आंच पर तलें। दोनों तरफ से डोनट सुनहरे और हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो उन्हें तेल से निकाल लें। तले हुए डोनट को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि उनका अतिरिक्त तेल निकल जाए।

इसे भी पढ़ें: No Onion-No Garlic: सावन में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी को इन Tips से बनाएं और भी Delicious

डोनट को कैसे सजाएं?
डोनट थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंद के अनुसार सजाएं। आप डोनट पर पिसी हुई चीनी डाल सकते हैं या इसे चॉकलेट में डुबो सकते हैं। बच्चों के लिए डोनट को और आकर्षक बनाने के लिए इसके ऊपर कलरफुल स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं।

मानसून में ऐसे सर्व करें डोनट
ताजा बने डोनट को गर्म चाय, कॉफी या दूध के साथ सर्व करें। बारिश के मौसम में शाम के समय परिवार के साथ इसका मजा लिया जा सकता है। आप बच्चों के साथ मिलकर भी डोनट को अलग-अलग ग्लेज और स्प्रिंकल्स से सजा सकते हैं। तो अगली बार बारिश के मौसम में अगर घर पर कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो इस आसान डोनट रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पडिक्कल या सुथार नहीं, 30 साल के इस स्टार को मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल

prasidh krishna impact player of the series: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल दिया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन ने प्रसिद्ध को यह मेडल पहनाया. प्रसिद्ध ने सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को सफलताएं दिलाईं. Fri, 28 Aug 2026 17:46:28 +0530

  Videos
See all

UP Rain Havoc: महोबा-झांसी में बारिश का कहर, सड़कें डूबीं, पानी में बही कार | UP Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T13:15:16+00:00

घर की छत पर जा गिरी कार [Driver Dies After SUV Crashes Onto Roof of Home in Georgia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T13:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers