Responsive Scrollable Menu

बिजली बिल भरने वालों के लिए खुशखबरी, क्या सितंबर में 8% कम आएगा बिल?

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. सितंबर महीने में बिजली बिल पहले के मुकाबले कम आएगा. पावर कार्पोरेशन ने 7.93% की कमी का आदेश जारी किया है, जिससे उपभोक्ताओं को करीब ₹604 करोड़ का फायदा होगा.

The post बिजली बिल भरने वालों के लिए खुशखबरी, क्या सितंबर में 8% कम आएगा बिल? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा एस्सेल समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा की पुनर्भुगतान योजना को मंजूरी देने का यह मतलब नहीं है कि बैंकों ने 22,000 करोड़ रुपये के कर्ज में से 99.97 प्रतिशत रकम को छोड़ दिया है। सूत्रों ने एनसीएलटी के आदेश का हवाला देते हुए यह बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि 22,006 करोड़ रुपये की राशि चंद्रा के खिलाफ स्वीकार किए गए दावों को दर्शाती है।

ये दावे कई एस्सेल/जी समूह से जुड़ी कंपनियों के कर्ज के लिए चंद्रा की व्यक्तिगत गारंटी के संबंध में हैं, न कि व्यक्तिगत रूप से लिए गए कर्ज को लेकर है। सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी के आदेश को समझने के लिए यह अंतर महत्वपूर्ण है। योजना के तहत चंद्रा की निजी संपत्ति से करीब 6.25 करोड़ रुपये की वसूली का प्रावधान है।

हालांकि, मूल कॉरपोरेट कर्जदार अपने कर्ज के लिए जिम्मेदार बने रहेंगे। पुनर्भुगतान योजना में चंद्रा के व्यक्तिगत योगदान के अलावा इन कर्जदार कंपनियों द्वारा करीब 1,494 करोड़ रुपये के भुगतान का प्रावधान है। रिपोर्टों के जवाब में बताए गए तथ्यों के अनुसार, स्वीकार किए गए दावों में से केवल करीब 2,574 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए चंद्रा ने मूल रूप से कर्ज लेते समय व्यक्तिगत गारंटी दी थी।

अन्य ज्यादातर गारंटी बाद में अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में दी गई थीं। इसलिए विभिन्न रिपोर्टों में बताया गए कर्ज में 99.97 प्रतिशत का ‘हेयरकट’ यानी कटौती विशेष रूप से व्यक्तिगत गारंटर के रूप में चंद्रा से वसूल की जाने वाली राशि से संबंधित है। इसे 22,006 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज पर 99.97 प्रतिशत के नुकसान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

चंद्रा के खिलाफ दिवाला कार्यवाही तब शुरू हुई जब उन्होंने इंडियाबुल्स से विवेक इन्फ्राकॉन द्वारा लिए गए कर्ज की व्यक्तिगत गारंटी दी थी। कर्ज चुकाने में चूक के बाद बैंकों ने गारंटर के तौर पर चंद्रा के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू की। सूत्रों के अनुसार, मंजूर पुनर्भुगतान योजना को मतदान के आधार पर 80.81 प्रतिशत कर्जदाताओं का समर्थन मिला था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, आरबीएल बैंक और यूनियन बैंक समेत कई कर्जदाताओं ने योजना का विरोध किया था। हालांकि, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने माना कि उनकी आपत्तियां कर्जदाताओं की मंजूर समाधान योजना को खारिज करने के लिए पर्याप्त नहीं थीं। कर्जदाताओं के पास मूल कर्जदार कंपनियों, उनकी प्रतिभूतियों और अन्य उपलब्ध परिसंपत्तियों के खिलाफ वसूली के विकल्प भी बने हुए हैं।

सूत्रों ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर अपेक्षाकृत कम वसूली का कर्जदाताओं ने विरोध किया था। उन्होंने ऐतिहासिक नेटवर्थ प्रमाणपत्रों का हवाला दिया। इनके अनुसार 2017 में चंद्रा की कुल संपत्ति करीब 45,888 करोड़ रुपये और 2018 में 40,562 करोड़ रुपये थी।

इसके मुकाबले वर्तमान में बताई गई उनकी कुल संपत्ति करीब 31.79 करोड़ रुपये है। कर्जदाताओं ने उनकी संपत्तियों की गहन जांच की मांग की थी। चंद्रा के बयान में यह भी दावा किया गया है कि कंपनियां अब तक कर्जदाताओं को करीब 43,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह मामला चंद्रा की व्यक्तिगत गारंटी के तौर पर देनदारी के समाधान से जुड़ा है और इसे एस्सेल/जी समूह से जुड़ी मूल कंपनियों पर बकाया पूरे कर्ज के निपटान या बट्टे खाते में डालने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद्रा का मामला व्यक्तिगत गारंटर से जुड़ा एक असाधारण समाधान है और इसे दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत कॉरपोरेट दिवाला मामलों में हुई वसूली के रूप में नहीं देखा जा सकता। आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2026 तक मंजूर समाधान योजनाओं के जरिये कर्जदाताओं ने करीब 4.32 लाख करोड़ रुपये की वसूली की है।

यह वसूली परिसमापन मूल्य का 116.85 प्रतिशत और उचित मूल्य का 94.56 प्रतिशत है। आईबीसी लागू होने के बाद से 32,000 से अधिक मामलों का दिवाला कार्यवाही में प्रवेश से पहले ही निपटान किया जा चुका है। इनमें करीब 14 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां शामिल थीं।

इस बीच, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) यानी फंसा कर्ज मार्च, 2018 के 5.94 प्रतिशत से घटकर सितंबर, 2025 में 0.48 प्रतिशत रह गया। इस दौरान राशि के रूप में यह करीब 5.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 94,000 करोड़ रुपये रह गई। सूत्रों ने आईआईएम अहमदाबाद के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि दिवाला प्रक्रिया के तहत समाधान वाली कंपनियों की बिक्री में 76 प्रतिशत, कुल परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत, कर्मचारियों पर खर्च में 50 प्रतिशत और पूंजीगत व्यय में 130 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सूत्रों ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि चंद्रा के मामले को व्यापक कॉरपोरेट दिवाला समाधान के रिकॉर्ड से अलग करके देखा जाना चाहिए। चंद्रा की निजी संपत्तियों से 6.25 करोड़ रुपये की वसूली एक गारंटर की परिसंपत्तियों से संबंधित है। वहीं, मूल कंपनियों के खिलाफ कर्जदाताओं के दावे और उनकी प्रतिभूतियों से जुड़ी वसूली की प्रक्रिया अलग से जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के फैसले का बचाव किया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन देने का फैसला ‘उल्टा’ नहीं पड़ा क्योंकि यह फैसला स्थानीय मौसम और टीम के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर आउट करने के बाद भारत ने मेजबान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला किया। श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर से 13 रन पीछे रह गया था।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था, इसलिए फैसला सही नजर आ रहा था। लेकिन मेजबान टीम ने पांचवें और आखिरी दिन पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। गिल ने बृहस्पतिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया।

हम यह भी सोच रहे थे कि चौथे या पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना होगी या नहीं। हम उस जोखिम को लेना चाहते थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह था कि क्या हमें चौथे दिन दोबारा बल्लेबाजी करनी चाहिए और 200 रन बनाकर उन्हें करीब 400 रन का लक्ष्य देना चाहिए, या फिर फॉलोऑन देना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

यही फैसला हमारे सामने था। ’’ गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने फॉलोऑन नहीं दिया होता और बारिश हो जाती, तो आप पूछ सकते थे कि हमने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया।

लेकिन आपको उस स्थिति में सर्वश्रेष्ठ संभव फैसला लेना होता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ा। ’’ गिल ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भी उनके प्रदर्शन का श्रेय दिया।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘वे सचमुच बढ़िया खेले। कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं। भारत में या किसी भी टर्निंग पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों के आउट होने के तीन प्रमुख तरीके होते हैं, पीछे या स्लिप में कैच लपका जाना, पगबाधा और बोल्ड करना।

इस मैच में कई पगबाधा की अपीलें भारत के पक्ष में नहीं गईं जिसके कारण टीम को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। ’’ पर क्या यह ड्रॉ हार जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि भारत ने पहले से चौथे दिन तक दबदबा बनाया था? भारत ने इस टेस्ट की अपनी एकमात्र पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

इसके बाद श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर आउट किया और दूसरी पारी में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। गिल ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह हार जैसा महसूस हुआ। लेकिन निश्चित रूप से, जब आप पहली पारी में 500 रन बनाते हैं और दूसरी पारी में दो शुरुआती विकेट भी ले लेते हैं तो हमारे पास तीन दिनों में सिर्फ 18 विकेट लेने का काम रह जाता है।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

आमतौर पर ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि आप मैच जीत जाएंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम जिस स्थिति में थे, उसमें उन्होंने जिस तरह मैच ड्रॉ कराया, इसका श्रेय उन्हें जाता है। यह निश्चित रूप से निराशाजनक था।

हम जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हमें उनके जज्बे को भी श्रेय देना होगा। ’’ हालांकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:26 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : कुदरत के कहर के बीच सिलेंडर की लूट! | Nepal Flash Flood | N18G | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:15:20+00:00

Weather Update : 8 राज्यों पर बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया Heavy Rain Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers