Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार रहेगा बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी आमदनी

Aaj Ka Makar Rashifal 28 August 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मेहनत और योजनाओं को आगे बढ़ाने वाला रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे, व्यापार में फायदा मिलेगा तथा परिवार का साथ रहेगा.

Continue reading on the app

मॉडल बना धामी सरकार का ‘सैनिक कल्याण’, अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

सैनिक कल्याण के क्षेत्र में उत्तराखण्ड देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन गया है. प्रदेश में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में यह पर्वतीय प्रदेश अग्रणी है. सेना में चार वर्ष सेवाएं देने के बाद घर वापसी करने वाले अग्निवीरों के लिए पृथक रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सैनिक कल्याण को प्राथमिकता दी है. सरकार के फैसले और लागू की गई योजनाएं आज दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन रही हैं. हाल ही में धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल को मंजूरी दी है. यह सेल अग्निवीरों को रोजगार दिलाने में उनकी मदद करेगा. अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला पूर्व में ही सरकार ले चुकी है.

भारत माता की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी. शहीदों की वीरता और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है. परमवीर चक्र विजेताओं के परिवारों की अनुग्रह राशि ₹ डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर ₹02 करोड़ की गई है. अन्य सभी बलिदानियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी गई है. इसी प्रकार विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक सहायता राशि को भी बढ़ाया गया है.

जल्द ही जनता को समर्पित होगा सैन्य धाम

देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. अब जल्द ही इसके लोकार्पण की तैयारी है. राज्य के शहीद सैनिकों की याद में धामी सरकार ने सैन्य धाम का निर्माण कराया है. शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम में सम्मान पूर्वक लाया गया है. सभी बलिदानियों की शौर्य गाथाएं भी यहां लिखी गई हैं. 

28 शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी

धामी सरकार प्रत्येक बलिदानी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे रही है. 28 ऐसे पात्र आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है. इसके साथ ही आवेदन की समय सीमा भी दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है.

स्टाम्प शुल्क में छूट

सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को ₹25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. 

भूमि धोखाधड़ी संबंधी मामलों के निस्तारण में मदद

सैनिकों एवं पूर्व सैनिक परिवारों के साथ भूमि धोखाधड़ी के मामले जिला अदालतों में लंबित हैं. प्रदेश सरकार इस मामले में भी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आगे आई है. 

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. शहीदों के आश्रितों और परमवीर चक्र विजेताओं के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि के साथ ही सैनिक कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले सरकार ने लिए हैं. सैन्य धाम हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक बनेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को आज भी मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं...' सुन लो वैभव सूर्यवंशी, श्रीनाथ अंकल क्या कह रहे

Javagal Srinath Vaibhav Sooryavanshi test cricket: जवागल श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को 'मदर ऑफ क्रिकेट' बताते हुए कहा है कि खेल को बेचा नहीं, सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईपीएल और टी-20 का ग्लैमर युवाओं को आकर्षित कर रहा है, लेकिन 10-15 साल का लंबा करियर बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है. इस बयान को कम उम्र में आईपीएल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी सीख माना जा रहा है. Thu, 27 Aug 2026 21:47:11 +0530

  Videos
See all

Garjana Debate Show | Live Debate में 'राहुल के भ्रम' पर फंसे कांग्रेस प्रवक्ता तो मिड डे मील ले आए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:45:11+00:00

News Ki Pathshala: कैसे फटती हैं ग्लेशियर झीलें ? #newskipathshala #nepalflood #pmmodi #floods #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T16:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers