Responsive Scrollable Menu

BPSC TRE 4 एक ही परीक्षा होगी, 10 बिंदुओं पर सहमति; सम्राट सरकार ने मानी अभ्यर्थियों की मांगें

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में अब एक ही परीक्षा होगी। आयोग दो चरणों में एग्जाम नहीं कराएगा। बिहार सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगें मान ली हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यह घोषणा की।

Continue reading on the app

Nepal Flood Update: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, 20 लाख घन मीटर पानी से भरी झील टूटी तो मचेगी तबाही; चीन ने किया अलर्ट

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक नई बैरियर झील ने चिंता बढ़ा दी है. नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी इस झील में 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो गया है और यह फट सकती है. चीन ने निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा जताया है.

The post Nepal Flood Update: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, 20 लाख घन मीटर पानी से भरी झील टूटी तो मचेगी तबाही; चीन ने किया अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

England vs Pakistan Test: Jordan Cox के अर्धशतक से संभली टीम, बनाए 180 रन

जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआती झटकों से उबारा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुबह के सत्र में चार विकेट गंवा दिए थे। उसने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 180 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में 26 ओवरों में केवल डैन लॉरेंस के विकेट के नुकसान पर 100 रन जोड़े। कॉक्स 102 गेंदों पर 55 रन और स्मिथ 53 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 60 रन जोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

लॉरेंस की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ जब 15 रन पर थे तब विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच छोड़ दिया था। इससे पहले खुर्रम शहजाद की गेंद पर लॉरेंस को भी जीवनदान मिला जब गेंद मिडविकेट पर शान मसूद के हाथों से उछल गई। जब लॉरेंस 17 रन पर थे, तब मसूद ने इसकी भरपाई की।

इसे भी पढ़ें: ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

लॉरेंस ने अली उस्मान की गेंद को लेग साइड की ओर धकेला और दौड़ पड़े। लेकिन कॉक्स रन लेने में दिलचस्पी नहीं रखते थे और लॉरेंस मसूद के थ्रो से बचने के लिए बहुत देर से मुड़े। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सुबह के सत्र में आठ ओवरों में तीन विकेट लिए, लेकिन दोपहर के पांच ओवरों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

कॉक्स ने उस्मान की गेंदों पर लगातार चौके लगाकर टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:36 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026 : आज चंद्र ग्रहण है, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? | Top News | Lunar Eclipse | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:47:14+00:00

Weather Update : 8 राज्यों पर बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया Heavy Rain Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers