Responsive Scrollable Menu

Sugar Price Hike Update: अभी-अभी चीनी की कीमत पर बड़ी खबर | Sugar Price News | Breaking News | N18V

Sugar Price Hike Update: अभी-अभी चीनी की कीमत पर बड़ी खबर | Sugar Price News | Breaking News | N18V #SugarPriceHike #SugarPriceUpdate #SugarPrice #SugarPriceToday #SugarRateToday #SugarNews news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, nepal flash floods, muskan murder case, delhi drug news, gurugram waterlogging, delhi preet vihar murder case, kulgam terror operation, bangladesh hindu family murder, lahore eid milad violence, pm modi, khelo india dialogue, up startup policy 2026, national sports day, bihar flood, raksha bandhan 2026, nepal earthquake, up flood alert

Continue reading on the app

Nepal Flash Floods: क्या दोबारा फटेगी झील? वैज्ञानिकों ने Bhote Koshi और Trishuli पर दी बड़ी चेतावनी

नेपाल-चीन बॉर्डर पर पिछले तीन दिनों से अचानक बाढ़ (flash floods) आ रही है और खतरा अभी टला नहीं है। 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से नेपाल की भोटेकोशी नदी में पानी की एक खतरनाक लहर उठी; उसी सुबह हुए मडस्लाइड (कीचड़ के बहाव) ने चीन के ग्यारोंग पोर्ट क्रॉसिंग को मलबे में दबा दिया। अब, जब यह इलाका पहले ही काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है, वैज्ञानिकों का कहना है कि नदी के ऊपरी हिस्से में बनी एक नई झील अगले तीन दिनों में फट सकती है और नीचे की ओर पानी का एक और तेज़ बहाव आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Punjabi Bagh में 60 लाख की चोरी का आरोपी पकड़ा गया, नेपाल भागने की फिराक में था

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की वजह क्या थी?

नेपाल के हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग (DHM) का कहना है कि यह बाढ़ बारिश की वजह से नहीं आई थी। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा - जो शायद लांगटांग लिरुंग के उत्तरी हिस्से में था - लगभग 5,200 मीटर की ऊंचाई से टूटकर करीब 1,200 मीटर नीचे लेंडे नदी में गिरा, जो भोटेकोशी की एक सहायक नदी है। गिरती हुई बर्फ और चट्टानों ने एक प्राकृतिक बांध की तरह संकरी घाटी का रास्ता रोक दिया, और फिर वह टूट गया, जिससे पानी, बर्फ और बड़े पत्थरों की एक गाढ़ी, कीचड़ भरी लहर रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन की ओर तेज़ी से बढ़ी।

चीन की तरफ़ एक और आपदा क्यों आई?

उसी सुबह, नेपाल के साथ व्यापार का एक अहम रास्ता, चीन के ज़िजैंग इलाक़े में ग्यिरोंग पोर्ट के पास ज़मीन खिसकने (मडस्लाइड) की एक और घटना हुई। चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV ने बताया कि वहाँ कुछ जगहों पर कीचड़ पाँच फ़ीट से ज़्यादा गहरा जमा हो गया था, जिससे सड़कें और कम्युनिकेशन लाइनें कट गईं। गुरुवार सुबह तक, चीन की तरफ़ तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी और 558 लोग लापता थे, जिसके बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया। अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मडस्लाइड (कीचड़ का बहाव) और भोटेकोशी बाढ़ का स्रोत एक ही है या नहीं।

क्या नेपाल में एक और बाढ़ आने वाली है?

चीन के जल संसाधन मंत्रालय का कहना है कि छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक बैरियर झील बन गई है। गुरुवार सुबह तक इसमें लगभग 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो गया था और यह पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है। अगले तीन दिनों में इसमें और 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी आ सकता है, जिससे इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है। चीनी इंजीनियर इस स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए बाढ़ सिमुलेशन कर रहे हैं, जबकि नेपाल ने भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे अगली सूचना तक नदी के किनारों से दूर रहें।
 

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने Sri Lanka टेस्ट ड्रॉ होने पर टीम के प्रयास को दिए पूरे 10 अंक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने ड्रॉ हुए इस मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को ‘10 में से 10’ अंक दिए। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था। लेकिन मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरा पांचवां दिन निकाल दिया और सोनल दिनुषा की नाबाद 133 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ करा लिया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘यह काफी निराशाजनक होता है। शुरुआत में हमने काफी आक्रमण किया। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई।

ऐसा नहीं था कि गेंद बिल्कुल भी मूव नहीं कर रही थी, लेकिन जब गेंद घूम रही थी, तब विकेट लेने के मौके नहीं थे। पिच पूरी तरह सपाट भी नहीं थी। ’’ गिल ने संकेत दिया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पूरी तरह रक्षात्मक रवैये ने भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करना और मुश्किल बना दिया।

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब तक आप शॉट खेलने और रन बनाने की कोशिश नहीं करते, तब तक विकेट लेना मुश्किल होता है। हमने हर संभव कोशिश की और मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रयास में कोई कमी थी। हमारे स्पिनरों ने तीन दिनों तक लगातार 50-60 ओवर गेंदबाजी की।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में तीन दिन तक लगातार क्षेत्ररक्षण करना आसान नहीं होता। मैं प्रयास और इरादे के लिए 10 में से 10 अंक दूंगा। उन्होंने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

’’ गिल ने कहा, ‘‘चौथे दिन हमें लगा कि हमने मौके बनाए थे। अगर थोड़ा और दबाव बनाया जाता तो विकेट मिल सकते थे और शायद नतीजा बेहतर होता। लेकिन जब तक हमारे पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) के लिए क्वालीफाई करने का मौका है, तब तक सब ठीक है।

’’ भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट में अपेक्षाकृत धीमी गति से गेंदबाजी की और कई बार छोटे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। पहली पारी में कैच लेने की कोशिश के दौरान उनके जोर से जमीन पर गिरने के बाद उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे। इस पर गिल ने स्पष्ट किया कि सिराज चोटिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, सिराज चोटिल नहीं हैं। गॉल में पहले मैच में भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे इसलिए वह लगभग दो महीने बाद खेल रहे थे।

किसी खिलाड़ी को अपनी लय में लौटने में समय लगता है। ’’ गिल ने कहा, ‘‘ पहले टेस्ट में भी हमें लगा था कि उनकी गति कम थी, लेकिन कभी कभार जब आप ज्यादा खेलते हो तो अपनी लय वापस हासिल कर सकते हैं। लेकिन जहां तक चोट का सवाल है तो कोई चिंता की बात नहीं है।

’’ जब सिराज अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे, तब साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। गिल ने उनके प्रदर्शन और प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं हो रही होतीं, तो खासकर इस सत्र में वह हमारे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मौके बनाए हैं और कप्तान के तौर पर मैं यही चाहता हूं। जब विकेट की गारंटी नहीं हो, तब हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जिस पर भरोसा किया जा सके।

उन्होंने यह काम शानदार तरीके से किया। ’’ गिल को उम्मीद है कि उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके मैदान पर दो टेस्ट मैच की सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है।

अगर हम न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा खेलते हैं और फिर उम्मीद के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं जहां हमें सिर्फ सीरीज जीतनी हो तो मुझे लगता है कि हम डब्ल्यूटीसी के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में होंगे।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:23 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026 : आज चंद्र ग्रहण है, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? | Top News | Lunar Eclipse | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:47:14+00:00

Nepal Flood : कुदरत के कहर के बीच सिलेंडर की लूट! | Nepal Flash Flood | N18G | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers