कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी गुरुवार को तेहरान पहुंचेंगे। वे वहां ईरानी अधिकारियों से मिलेंगे और तनाव कम करने और बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। अल-अंसारी ने एक्स पोस्ट में कहा, कि म शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी कल तेहरान पहुंचेंगे, जहां वे कई ईरानी अधिकारियों से मिलकर तनाव कम करने और बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।" अल-अंसारी ने कहा कि यह दौरा कतर के इस "दृढ़ रुख" के अनुरूप है कि "मतभेदों को सुलझाने और क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका कूटनीतिक रास्ता है।
उन्होंने कहा कि बातचीत में होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही की आज़ादी और 28 फरवरी से पहले वाली स्थिति को बहाल करने की ज़रूरत" पर भी चर्चा होगी। यह दौरा कतर और पाकिस्तान की उन नई कूटनीतिक कोशिशों के बीच हो रहा है जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करना है। यह घटनाक्रम वाशिंगटन द्वारा 28 फरवरी को तेहरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के लगभग छह महीने बाद हो रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सैन्य अभियानों के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अभी भी जीवित हैं। ट्रंप ने अमेरिकी कमेंटेटर ग्लेन बेक से कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है," और साथ ही यह भी कहा कि खामेनेई "बहुत गंभीर रूप से घायल" हुए थे।
Continue reading on the app