Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-ईरान जंग के बीच Doha की बड़ी पहल, कतर PM Al-Thani तेहरान में करेंगे हाई लेवल मीटिंग

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी गुरुवार को तेहरान पहुंचेंगे। वे वहां ईरानी अधिकारियों से मिलेंगे और तनाव कम करने और बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। अल-अंसारी ने एक्स पोस्ट में कहा,  कि म शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी कल तेहरान पहुंचेंगे, जहां वे कई ईरानी अधिकारियों से मिलकर तनाव कम करने और बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।" अल-अंसारी ने कहा कि यह दौरा कतर के इस "दृढ़ रुख" के अनुरूप है कि "मतभेदों को सुलझाने और क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका कूटनीतिक रास्ता है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के डर से अपना एयरफोर्स-1 विमान छोड़-छाड़ झट से ली सीक्रेट फ्लाइट, Turkey से गुप्त तरीके से भागे ट्रंप?

उन्होंने कहा कि बातचीत में होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही की आज़ादी और 28 फरवरी से पहले वाली स्थिति को बहाल करने की ज़रूरत" पर भी चर्चा होगी। यह दौरा कतर और पाकिस्तान की उन नई कूटनीतिक कोशिशों के बीच हो रहा है जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करना है। यह घटनाक्रम वाशिंगटन द्वारा 28 फरवरी को तेहरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के लगभग छह महीने बाद हो रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सैन्य अभियानों के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अभी भी जीवित हैं। ट्रंप ने अमेरिकी कमेंटेटर ग्लेन बेक से कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है," और साथ ही यह भी कहा कि खामेनेई "बहुत गंभीर रूप से घायल" हुए थे।

Continue reading on the app

Nepal Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे गए 500 सोलर पावर बैंक, बिजली व्यवस्था ठप

शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था की। देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत परियोजनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है और इस त्रासदी में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ के सचिवालय के अनुसार, ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्रालय ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाये हैं। सचिवालय के अनुसार बाढ़ से 12 जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 431.1 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया। श्रेष्ठ के सहयोगी संजीव महार्जन ने बताया कि वैकल्पिक ऊर्जा संवर्धन केंद्र के समन्वय से मंत्रालय बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्रों में 500 ‘सोलर पावर बैंक’ भेज रहा है।

‘सोलर पावर बैंक’ एक ऊर्जा भंडारण उपकरण है जो सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करता है और इसका उपयोग विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, टॉर्च आदि को चार्ज करने के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए 300 ‘सोलर पावर बैंक’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपे। उन्होंने कहा कि रसुवा में बिजली की तत्काल आपूर्ति बहाल करना संभव नहीं है, क्योंकि बाढ़ में एक उपकेंद्र बह गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही 300 पावर बैंक भेज दिए हैं और 200 अन्य भेजे जा रहे हैं, ताकि लोग इनका उपयोग रोशनी के वैकल्पिक स्रोत के रूप में और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए कर सकें।’’ समाचार पत्र ‘द राइजिंग नेपाल’ की खबर के अनुसार नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) ने वैकल्पिक रूप से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के जरिए नुवाकोट के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। एनईए ने कहा कि सिन्धुपाल्चोक से आने वाली एक वैकल्पिक विद्युत लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। नेपाल में अधिकारी सैकड़ों लापता लोगों को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

हाल के वर्षों में यह देश की सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। इस बीच, चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई है और 588 लोग लापता बताये जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की राह हुई मुश्किल, जानें अब कैसे मिलेगा डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट

India WTC Final Scenario: भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में उसे नुकसान हुआ है. सोनल दिनुशा के दोनों पारियों के शतक ने श्रीलंका को हार से बचाया. इस ड्रॉ के कारण भारत का जीत प्रतिशत गिरकर 51.51 हो गया है और टीम पांचवें स्थान पर है. शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को अगले 7 मैच जीतने होंगे. Thu, 27 Aug 2026 17:15:09 +0530

  Videos
See all

चीन का नेपाल पर वाटर बम ! Nepal Flood Crisis | China | Tibet | Water Bomb | Bindas Bol | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:11:24+00:00

Weather: 100 की स्पीड से आ रहे 4 तूफान, अगले 72 घंटों में रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, 92 फ्लाइट्स रद्द #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T12:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers