Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, काले बादल और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को दोपहर बाद आसमान में छाए घने काले बादलों ने राहत की उम्मीद दी. मौसम में आए इस बदलाव के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.
सुबह तेज धूप, दोपहर में बदले हालात
गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में धूप काफी तेज रही. उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मौसम का रुख बदलता गया. कई इलाकों में बादल घिरने लगे और आसमान का रंग अचानक बदल गया.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दिल्ली के साथ नोएडा-गुरुग्राम पर भी नजर
मौसम का असर सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहने वाला है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं. कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
बारिश की तीव्रता अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकती है. ऐसे में एक इलाके में तेज बारिश होने के दौरान दूसरे क्षेत्र में केवल बादल या हल्की फुहार देखने को मिल सकती है.
दो दिन पहले हुई बारिश ने बढ़ाई थी परेशानी
दिल्ली-NCR में दो दिन पहले हुई तेज बारिश ने कई इलाकों की व्यवस्था प्रभावित कर दी थी. दिल्ली के साथ गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी थी.
सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई. कई प्रमुख मार्गों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी. पीक आवर्स में जाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं.
फिर जलभराव का खतरा?
अगर गुरुवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश होती है तो निचले क्षेत्रों में दोबारा जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है. खासकर वे सड़कें और इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं जहां बारिश का पानी निकलने में पहले भी समस्या सामने आती रही है.
बारिश के दौरान वाहन चालकों को जलभराव वाले रास्तों से बचने और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी जाती है.
तापमान बढ़ने से उमस भी रहेगी
बारिश की संभावना के बावजूद दिल्ली-NCR में गर्मी पूरी तरह खत्म होने वाली नहीं है. दिन का तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें - Nepal Flood: नेपाल ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रैगन बोला-दोष देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला
Meta 18 अरब डॉलर चुकाने को तैयार, बच्चों और युवाओं के लिए की थी ये 'साजिश'
Meta Case: अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका में चल रहे मुकदमों को खत्म करने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स ने बड़ा समझौता किया है. कंपनी अगले 10 साल में करीब 18 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी. इसके साथ ही किशोरों के फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा पर बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की लत लगाने का आऱोप था. कंपनी का समझौता अमेरिका के लगभग सभी राज्यों के साथ हुआ है. राज्यों का आरोप था कि मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह डिजाइन किया कि बच्चे और किशोर इन प्लेटफॉर्म के आदी हो जाएं. कंपनी पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को गुमराह करने के भी आरोप लगे थे.
200 अरब डॉलर के जुर्माना की हुई थी मांग
रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को घोषित इस समझौते के बाद बच्चों को मेटा के उत्पादों से हुए कथित नुकसान और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों को खत्म करने का रास्ता साफ हो गया है. कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी समेत चार राज्यों की ओर से मेटा पर करीब 200 अरब डॉलर के नागरिक दंड की मांग किए जाने की उम्मीद थी. समझौते के तहत मेटा को किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने और उनकी सुरक्षा से जुड़े उपायों को मजबूत करने होंगे.
अब मेटा में क्या होंगे बदलाव?
इस समझौते से मेटा के काम करने के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह तय करेगा कि कंपनी बच्चों और युवाओं को अपनी सेवाएं किस तरह देगी. यह समझौता सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ चल रहे हजारों दूसरे मुकदमों को निपटाने का रास्ता भी दिखा सकता है. दुनियाभर की सरकारें बच्चों को ऑनलाइन नुकसानदायक कंटेंट से बचाने के लिए नए नियम बना रही हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध भी शामिल है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








