Responsive Scrollable Menu

31 घंटे की देरी से रवाना हुई 'कांदा एक्सप्रेस', NCCF और वखार महामंडल पर लगेगा 1 लाख रुपये से अधिक जुर्माना

31 घंटे लेट चली ‘कांदा एक्सप्रेस’, NCCF और वखार महामंडल पर 1 लाख रुपये से ज्यादा डिमरेज चार्ज

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: बेहद पॉपुलर हैं इंडस्ट्री के इन भाई बहनों की जोड़ी, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन का रिश्ता होता ही कुछ ऐसा है, जिसमें कभी नोकझोंक होती है तो कभी एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाया जाता है. बचपन की लड़ाइयों से लेकर बड़े होने के बाद एक-दूसरे का सबसे मजबूत सहारा बनने तक इस रिश्ते की अपनी ही खूबसूरती है. हिंदी फिल्मों ने भी भाई-बहन के रिश्ते पर कई यादगार कहानियां दी हैं, लेकिन बॉलीवुड सितारों की असल जिंदगी में भी ऐसी कई भाई-बहन की जोड़ियां हैं, जिनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है.

ग्लैमर और कैमरों से भरी फिल्म इंडस्ट्री में जहां सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं पर्दे के पीछे उनकी फैमिली लाइफ काफी नार्मल है. कई स्टार भाई-बहन एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं. रक्षाबंधन के खास मौके पर आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मशहूर भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में जिनका रिश्ता सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी हैं.

सलमान खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान

सलमान खान और उनकी बहनों अर्पिता खान और अलवीरा खान की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. सलमान अपने परिवार के बेहद करीब हैं और खासतौर पर अपनी बहनों के लिए उनका प्यार अक्सर देखने को मिलता है. अर्पिता के साथ सलमान की बॉन्डिंग को देखकर अक्सर लोगों को बड़े भाई और छोटी बहन का वही प्यारा रिश्ता नजर आता है, जिसमें बड़े भाई की डांट भी होती है और जरूरत पड़ने पर सबसे ज्यादा सपोर्ट भी. अर्पिता की शादी से लेकर उनके परिवार के खास मौकों तक सलमान हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए हैं. वहीं अलवीरा भी अपने भाई के साथ कई मौकों पर नजर आती हैं. तीनों की फैमिली बॉन्डिंग बॉलीवुड के चर्चित परिवारों में से एक है.

सैफ अली खान और सोहा अली खान

पटौदी परिवार के भाई-बहन सैफ अली खान और सोहा अली खान भी अपनी खास बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं. दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन कैमरे के सामने और पीछे उनके रिश्ते में एक सहजता नजर आती है. सोहा कई इंटरव्यू में अपने बड़े भाई सैफ की टांग खींचती नजर आई हैं. वहीं सैफ भी अपनी छोटी बहन के साथ मजाक-मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. दोनों की बातचीत में अक्सर भाई-बहन वाली नोकझोंक देखने को मिलती है. 

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर

अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का रिश्ता बेहद मजबूत और इमोशनल माना जाता है. दोनों ने जिंदगी में कई मुश्किल दौर साथ देखे हैं और यही वजह है कि उनके बीच की बॉन्डिंग काफी गहरी है. अर्जुन कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बहन के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं. वहीं अंशुला भी अपने भाई के लिए हमेशा सपोर्टिव नजर आती हैं. दोनों के रिश्ते में सिर्फ भाई-बहन वाली मस्ती नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने और संभालने की भावना भी दिखाई देती है. मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं. अर्जुन के लिए अंशुला सिर्फ छोटी बहन नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा हैं. सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के लिए जिस तरह प्यार जाहिर करते हैं उससे भी उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आती है.

अहान पांडे और अनन्या पांडे

बॉलीवुड की नई पीढ़ी में भी भाई-बहन की कुछ ऐसी जोड़ियां हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं. अनन्या पांडे और उनके भाई अहान पांडे की बॉन्डिंग भी ऐसी ही है. अनन्या और अहान एक-दूसरे के काफी करीब हैं. दोनों की तस्वीरें और फैमिली मोमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. 

इब्राहिम अली खान और सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की बॉन्डिंग भी काफी खास है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. सारा अपने छोटे भाई इब्राहिम के साथ अक्सर मस्ती करती नजर आती हैं. दोनों के बीच की नोकझोंक और दोस्ती वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है.

आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान

शाहरुख खान के बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. तीनों की उम्र में अंतर होने के बावजूद उनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत नजर आती है. आर्यन और सुहाना दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. सुहाना ने एक्टिंग में कदम रखा है, जबकि आर्यन फिल्ममेकिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. ऐसे में दोनों एक-दूसरे के करियर को समझने और सपोर्ट करने की स्थिति में भी हैं. वहीं अबराम परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं और बड़े भाई-बहन उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आते हैं. शाहरुख खान भी कई इंटरव्यू में अपने बच्चों की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार का जिक्र कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अंशुला कपूर की शादी में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोलते-बोलते छलके आंसू, वीडियो में दिखा भाई-बहन का खास बॉन्ड

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के फैसले का बचाव किया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन देने का फैसला ‘उल्टा’ नहीं पड़ा क्योंकि यह फैसला स्थानीय मौसम और टीम के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर आउट करने के बाद भारत ने मेजबान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला किया। श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर से 13 रन पीछे रह गया था।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था, इसलिए फैसला सही नजर आ रहा था। लेकिन मेजबान टीम ने पांचवें और आखिरी दिन पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। गिल ने बृहस्पतिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया।

हम यह भी सोच रहे थे कि चौथे या पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना होगी या नहीं। हम उस जोखिम को लेना चाहते थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह था कि क्या हमें चौथे दिन दोबारा बल्लेबाजी करनी चाहिए और 200 रन बनाकर उन्हें करीब 400 रन का लक्ष्य देना चाहिए, या फिर फॉलोऑन देना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

यही फैसला हमारे सामने था। ’’ गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने फॉलोऑन नहीं दिया होता और बारिश हो जाती, तो आप पूछ सकते थे कि हमने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया।

लेकिन आपको उस स्थिति में सर्वश्रेष्ठ संभव फैसला लेना होता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ा। ’’ गिल ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भी उनके प्रदर्शन का श्रेय दिया।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘वे सचमुच बढ़िया खेले। कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं। भारत में या किसी भी टर्निंग पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों के आउट होने के तीन प्रमुख तरीके होते हैं, पीछे या स्लिप में कैच लपका जाना, पगबाधा और बोल्ड करना।

इस मैच में कई पगबाधा की अपीलें भारत के पक्ष में नहीं गईं जिसके कारण टीम को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। ’’ पर क्या यह ड्रॉ हार जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि भारत ने पहले से चौथे दिन तक दबदबा बनाया था? भारत ने इस टेस्ट की अपनी एकमात्र पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

इसके बाद श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर आउट किया और दूसरी पारी में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। गिल ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह हार जैसा महसूस हुआ। लेकिन निश्चित रूप से, जब आप पहली पारी में 500 रन बनाते हैं और दूसरी पारी में दो शुरुआती विकेट भी ले लेते हैं तो हमारे पास तीन दिनों में सिर्फ 18 विकेट लेने का काम रह जाता है।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

आमतौर पर ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि आप मैच जीत जाएंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम जिस स्थिति में थे, उसमें उन्होंने जिस तरह मैच ड्रॉ कराया, इसका श्रेय उन्हें जाता है। यह निश्चित रूप से निराशाजनक था।

हम जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हमें उनके जज्बे को भी श्रेय देना होगा। ’’ हालांकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:26 +0530

  Videos
See all

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00

Shatrughan Sinha: बागी सांसदों के फैसले पर शत्रुघ्न का बड़ा बयान! #shorts #tmc #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers