Responsive Scrollable Menu

समय रैना को CM देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिला सम्मान, कॉमेडियन ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर कह डाली ऐसी बात

Samay Raina on Old Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा की वजह उनका कोई नया विवाद नहीं बल्कि उन्हें मिला एक खास सम्मान है. हाल ही में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों समय रैना को सम्मानित किया गया. बता दें कि कॉमेडियन को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने वाली शॉर्ट फिल्म और एंथम में योगदान देने के लिए सम्मानित किया है. वहीं सम्मान मिलने के बाद स्टेज पर समय ने अपने पुराने विवाद को भी अपने खास मजाकिया अंदाज में याद किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में समय रैना महाराष्ट्र साइबर सेल के साथ अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने जिस अंदाज में साइबर सेल और अपने पुराने मामले का जिक्र किया, वह वहां मौजूद लोगों के लिए भी काफी मजेदार रहा. 

देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिला सम्मान

समय रैना को हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किया गया. स्टेज पर सम्मान हासिल करने के बाद समय ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बात को एक अलग ही अंदाज दे दिया. समय ने अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल का जिक्र किया और कहा कि उनका साइबर सेल के साथ रिश्ता काफी पुराना है. समय का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी कॉमेडियन को अपने पुराने विवाद पर मजाक करते हुए देखा जा सकता है.

महाराष्ट्र साइबर सेल और समय का रिश्ता 

समय रैना ने मंच से कहा, 'सर, सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. महाराष्ट्र साइबर सेल और मेरा रिश्ता काफी समय से चल रहा है. 1930 सच में बहुत अच्छा नंबर है. मैंने तो सेव कर रखा है क्योंकि इस बार मुझे वहीं से कॉल आ गया था.' समय की इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए. दरअसल, 1930 साइबर अपराधों से जुड़ी हेल्पलाइन है और समय ने इसी नंबर का जिक्र अपने पुराने मामले को लेकर मजाकिया अंदाज में किया. इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल की सक्रियता की भी तारीफ की.

'चाहे अमेरिका में हों या भारत में, वो पकड़ ही लेगा'

समय ने आगे कहा कि महाराष्ट्र साइबर सेल काफी ज्यादा एक्टिव है और वो ये बात पक्के तौर पर कह सकते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि चाहे कोई अमेरिका में हो या भारत में, साइबर सेल उसे पकड़ ही लेगा. उनके इस कमेंट को भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंसी के साथ लिया. समय का पूरा बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. खास तौर पर इसलिए क्योंकि उन्होंने उस घटना को ही अपने मजाक का हिस्सा बना लिया, जिसके चलते वो साल 2025 में काफी समय तक सुर्खियों में रहे थे।

'साइबर सेल का अधिकारी कॉमेडियन के घर गया'

समय रैना यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने पुराने मामले को लेकर आगे कहा, 'ये बहुत अच्छी बात है. आज पहली बार हुआ है कि साइबर सेल का अधिकारी सुबह एक कॉमेडियन के घर गया, उसे घर से उठाया और इस बार सम्मान दिया. तो इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.' उनकी इस बात पर भी कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग उनके इस अंदाज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग रिश्ते की अनूप जलोटा ने खोली पोल, बिग बॉस को बताया 'स्क्रिप्टेड'!

Continue reading on the app

पाकिस्तानी मूल के यूएई क्रिकेटर पर 15 महीने का बैन:आसिफ खान डोप टेस्ट में फेल, प्रतिबंधित स्टेरॉयड मिला; टेस्ट सितंबर 2025 में हुआ

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा है। वे डोप टेस्ट में फेल हो गए। उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सैंपल मिले हैं। आसिफ के सैंपल में मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट मिला। मेस्टेरोलोन एक प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड है, जिसका इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट 8 सितंबर 2025 को हुआ था। आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मानी 36 साल के क्रिकेटर को ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। ICC ने अपने बयान में कहा है कि आसिफ ने नियम तोड़ने की बात मान ली हैं। उन्होंने वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) और ICC के साथ केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट के जरिए सजा स्वीकार की है। बैन इस साल 7 दिसंबर को खत्म होगा आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध 8 सितंबर 2025 से लागू माना गया है। यह प्रतिबंध इस साल 7 दिसंबर तक चलेगा। ICC ने कहा- आसिफ 8 अक्टूबर से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे। वह किसी क्लब या ICC के किसी सदस्य संगठन की सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। हालांकि प्रतियोगी क्रिकेट में उनकी वापसी 8 दिसंबर से ही हो सकेगी। आसिफ पर 29 दिसंबर 2025 को अस्थायी निलंबन शुरू किया गया था। 8 सितंबर 2025 से अस्थायी निलंबन शुरू होने तक के उनके इंडिविजुअल रिकॉर्ड या अवॉर्ड रद्द कर दिए गए हैं। 2022 में यूएई के लिए डेब्यू किया आसिफ ने 2022 में डेब्यू के बाद यूएई के लिए 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। वह 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले आसिफ ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के न्यूजीलैंड दौरे के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री:पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके, 12 मैचों का दौरा अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए हैं। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड मांग है। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Video: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन और व्यक्तिगत उपलब्धि पर बोले पड्डीकल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने टीम के प्रयास और कठिन हालात में प्रदर्शन को सराहा। अपनी स्पिन खेलने की क्षमता और सोनल-कैसरा के शानदार खेल पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की। #Cricket #TestSeries Fri, 28 Aug 2026 16:11:29 +0530

  Videos
See all

फातिमा संग Vijay Verma का नया वीडियो | #Bollywood #entertainment #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:45:22+00:00

एक और झील में रिसाव नेपाल में चेतावनी जारी | Nepal Flash Flood | #Tibet #Himalayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T11:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers