Responsive Scrollable Menu

कानपुर में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

Kanpur Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया.

कानपुर कैंट से भरी थी उड़ान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि यह चार सीटों वाला विमान था और प्रशिक्षण उड़ान पर था. कुछ समय बाद विमान कटरी इलाके के नत्थूपुरवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान अचानक नीचे की ओर आया और जमीन से टकरा गया. टक्कर के बाद आसपास के इलाके में तेज आवाज सुनाई दी.  हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेरा और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल बाढ़ में 175 की मौत, 105 लोग किए गए रेस्क्यू, 300 भारतीय लापता; भारत से भेजी गई मदद

दोनों पायलटों की मौत

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत की पुष्टि की है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक, और सुमित भाटिया, निवासी गुजरात, के रूप में हुई है' पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. हादसे के बाद विमान के मलबे की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

2023 से ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था विमान

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान को वर्ष 2023 से प्रशिक्षण उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. यह टेक्नम कंपनी का विमान बताया गया है. हादसे की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA को भी दे दी गई है। DGCA की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की तकनीकी जांच करेगी.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Update: नेपाल की तबाही पर Exclusive Ground Report, जानिए अब कैसे हैं वहां के हालात?

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है. तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की संभावना की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के पीछे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित विमानन एजेंसियां घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विमान के मलबे और उड़ान से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिनकी दिनहाड़े जिम के बाहर गोली मारकर की गई हत्या

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान, नेपाल बाढ़ पीड़ितों को लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ

Continue reading on the app

Rakhi Puja Thali Items: रक्षा बंधन पूजा की थाली में क्यों रखी जाती हैं ये 7 चीजें, जानें क्या हैं ये और इनका महत्व

Rakhi Puja Thali Items: रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भाई को राखी बांधने के लिए बहनें जो पूजा की थाली सजाती हैं, उसमें 7 चीजें जरूर रखी जाती हैं। आइए जानें क्या है ये चीजें और रक्षा बंधन की थाली में इनका क्या महत्व है

Continue reading on the app

  Sports

UAE बल्लेबाज Asif Khan पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, डोपिंग टेस्ट में हुए फेल

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर पिछले साल प्रतियोगिता के इतर किए गए डोप परीक्षण में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए परीक्षण में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी। मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है।

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘36 वर्षीय आसिफ ने आईसीसी की डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मामले के समाधान संबंधी समझौते के तहत सजा स्वीकार कर ली।’’ प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू मानी गई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी। आईसीसी ने कहा, ‘‘आसिफ को आठ अक्टूबर से किसी टीम के साथ अभ्यास करने या किसी क्लब अथवा आईसीसी की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन वह आठ दिसंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पात्र होंगे।’’ आसिफ के आठ सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अमान्य कर दिया गया है। आसिफ ने 2022 में पदार्पण के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

Thu, 27 Aug 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News | नेपाल त्रासदी में 300 भारतीय लापता #ytshorts #shorts #nepalflood #nepalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:08:48+00:00

CM Samrat Choudhary LIVE | सम्राट चौधरी ने समृद्ध बिहार अभियान का किया शुभारंभ | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers